Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स... Amritsar Medical News: गुरु नानक देव अस्पताल में जल्द शुरू होंगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं; किडनी ट्रांस... Religious Procession Guidelines: धार्मिक जुलूसों में पटाखे और लाउडस्पीकर पर रोक की तैयारी; बॉम्बे हा... IIT Bombay Sahil Wakode Case: साहिल वाकोडे खुदकुशी मामले में बोले राज ठाकरे; IIT प्रशासन और जातिगत र... Sirohi Municipal Election: सिरोही में मंदिर में कसम खाने के बाद भी बीजेपी में क्रास वोटिंग! पूजा माल...

केले का छिलका और 2 रु. की कॉफी! इन सस्ती चीज़ों से पाएं बेदाग और हेल्दी स्किन, AIIMS के डॉक्टर ने बताया तरीका

26

स्किन केयर प्रोडक्ट की बाजार में भरमार है और इनकी कीमत भी कुछ कम नहीं होती है. फेस वॉश से लेकर छोटी से छोटी क्रीम भी काफी महंगी मिलती है, लेकिन हर किसी की स्किन पर ये अच्छा रिजल्ट दें ये जरूरी नहीं होता है. नेचुरल चीजें किफायती भी होती हैं और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में भी कारगर रहती हैं. बस आपको सही तरह से इन चीजों का इस्तेमाल करना आना चाहिए.ये सभी चीजें आपकी त्वचा को क्लीन करने से लेकर मॉइस्चराइजर और टोनर तक का काम कर सकती हैं. ऐसे में आपको बाहर से महंगे प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है. इस आर्टिकल में जानेंगे ऐसी ही सस्ती चीजों के बारे में जो आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद रहती हैं.

डेली रूटीन में स्किन पर केमिकल वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से शॉर्ट टर्म भले ही अच्छे रिजल्ट मिलें, लेकिन इससे लॉन्ग टर्म नुकसान हो सकता है, इसलिए नेचुरल चीजें ज्यादा बेस्ट रहती हैं. अब तो कंपनियां भी हर्बल प्रोडक्ट पर ज्यादा फोकस कर रही हैं. जान लेते हैं ऐसी ही चीजों के बारे में जो सस्ती और त्वचा के लिए फायदेमंद हैं.

कॉफी का बनाएं स्क्रब

मार्केट में 2 रुपये का कॉफी का पैकेट भी मिल जाता है, जिससे आप अपनी स्किन को एक्सफोलिएट कर सकते हैं जो डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने के लिए और पोर्स की सफाई के लिए बेहद जरूरी है. इसमें आप थोड़ा सा जैतून का तेल और एलोवेरा जेल मिलाकर स्क्रब तैयार कर सकते हैं. इससे त्वचा मॉइस्चराइजर भी होगी और गहराई से साफ भी होती है. ये टैनिंग हटाने में भी कारगर रहता है.

केले का छिलका है बड़े काम का

त्वचा को गहराई से साफ करने से लेकर नमी देने तक के लिए केले का छिलका बहुत काम आता है, इसलिए इसे फेंकने की बजाय स्किन केयर में यूज करें. दरअसल केले के छिलके में कई एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ ही हाइड्रेटिंग गुण भी होते हैं. आप केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से में थोड़ा सा शहद लगाकर इससे फेस मसाज के साथ ही हाथ-पैरों पर भी सर्कुलर मोशन में मसाज कर सकते हैं. इससे आपकी त्वचा की डलनेस भी दूर होगी.

हल्दी और दूध निखारेंगे त्वचा

त्वचा के लिए हल्दी कितनी फायदेमंद है ये तो सभी जानते हैं, इसलिए कई सारी क्रीमों में भी इसका यूज किया जाता है तो वहीं दूध में मौजूद लेक्टॉस आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है. दूध तो रोजाना सभी के घर में आता है और हल्दी भी आसानी से मिल जाती है. दो चम्मच दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर इसे अपने फेस पर अप्लाई करके 15 मिनट के बाद फेस क्लीन कर दें. इससे त्वचा की रंगत भी साफ होती है.

टमाटर और नींबू का रस

स्किन की टैनिंग हटाने के लिए टमाटर और नींबू का रस काफी कारगर होता है. टमाटर को काटकर इसपर थोड़ा सा नींबू का रस निचोड़कर अपने फेस पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें. इससे आप हाथ-पैरों की क्लीनिंग भी कर सकते हैं. टमाटर को कुछ देर के लिए अगर आप फ्रिज में रखकर उससे मसाज करते हैं तो पोर्स को टाइट करने में भी मदद मिलती है, हालांकि इन दोनों चीजों को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.