Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

सीएम मोहन यादव का तंज, कहा- बिहार चुनाव परिणाम कांग्रेस और उसके अलायंस को सबक

137

इंदौर: बिहार में एनडीए स्पष्ट बहुमत पाने की ओर अग्रसर है. एनडीए जहां लगभग 200 सीटों पर बढ़त की ओर है, वहीं भाजपा खेमे में खुशी और जश्न का माहौल है. इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बिहार की जीत पर सभी को बधाई दी है. अचानक इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, बिहार चुनाव में जीत के लिए सभी को बधाई. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर बिहार में एनडीए जीत की तरफ बढ़ रहा है.

सीएम ने कहा- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2014 के बाद देश का वर्चस्व बढ़ा है

मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद देश का वर्चस्व बढ़ा है, एक के बाद एक हर चुनाव माइलस्टोन साबित हुए हैं. उनके करिश्माई व्यक्तित्व के साथ एनडीए हर जगह जीत का परिचायक बन रहा है. बिहार में फिर बहार है.. फिर एनडीए की सरकार है. उन्होंने कहा यह हमारे गहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की कुशल रणनीति का परिणाम है. वे चुनाव की जीत के शिल्पी हैं.

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार चुनाव परिणाम कांग्रेस और उनके एलाइंस के लिए सबक है कि जमीन से जुड़ो. यदि हवा में उड़ोगे तो इसी तरह हवा में उछाल दिए जाओगे. क्योंकि बिहार चुनाव में कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों का यही हाल हुआ है. इस दौरान मुख्यमंत्री गोपाल मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य देखने भी पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना भी की.

मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर के एमजी रोड थाने पर भी पहुंचे

मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने एक दिन के इंदौर दौरे के दौरान एमजी रोड थाने पर भी पहुंचे. वहां उन्होंने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत की और थाने में रखे हुए रोज नामचे को भी चेक किया. साथ ही थाने पर कितना बल मौजूद है इसके बारे में भी जानकारी जुटाई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.