Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ...

मुख्यमंत्री मोहन यादव के छोटे बेटे की शादी अलग अंदाज में, समाज को खास संदेश भी मिलेगा

30

उज्जैन: एक ओर जहां सेलिब्रिटी खासकर राजनीतिज्ञ अपने बेटे-बेटी की शादी भव्य तरीके से करते हैं, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुछ लीक से हटकर जा रहे हैं. मोहन यादव अपने छोटे बेटे डॉ.अभिमन्यु की शादी से खास संदेश समाज में देने जा रहे हैं. ये शादी सामूहिक सम्मेलन में की जाएगी. जहां 20 जोड़े एक ही जगह फेरे लेंगे, जिसमें एक जोड़ा मुख्यमंत्री के बेटे डॉ. अभिमन्यु और बहू डॉ.इशिता का भी होगा.

उज्जैन में 30 नवंबर को होगी शादी

ये शादी उज्जैन में 30 नवंबर को होटल अथर्व एवं उज्जैन के VVIP आवास में आयोजित होने जा रही है. शादी समारोह में 5 दिन की रस्में होंगी. सीएम यादव ने अपने बड़े बेटे वैभव की भी शादी साधारण तरीके से चुनिंदा मेहमानों के बीच राजस्थान के पुष्कर में की थी.

मुख्यमंत्री की होने वाली बहू भी डॉक्टर

संभवत: ऐसा पहली बार होगा जब किसी मुख्यमंत्री के बेटे की शादी सामूहिक विवाह समारोह में होगी. मुख्यमंत्री के बेटे डॉ.अभिमन्यु सबसे छोटे बेटे भोपाल के LNCT मेडिकल कॉलेज से मास्टर इन सर्जरी कर रहे हैं. बहू इशिता खरगोन के किसान परिवार से हैं. किसान दिनेश पटेल की बेटी इशिता भी डॉक्टर हैं, जो MBBS के बाद अब पोस्टग्रेजुएशन कर रही हैं. 5 माह पूर्व दोनों की सगाई भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास में हुई थी.

कांग्रेस नेता अरुण यादव के परिवार से कनेक्शन

खास बात यह भी है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बेटी आकांक्षा इशिता की भाभी भी हैं. राजनीतिक दृष्टि से एक और खास बात मध्यप्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम स्व. सुभाष यादव सीएम की बहू इशिता के पिता दिनेश पटेल के मामा हैं. साथ ही कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव इसी परिवार से हैं.

शादी समारोह का ब्यौरा इस प्रकार है

शादी में 5 दिन तक होने वाली रस्मों में VVIP आवास पर 26 नवंबर को गणेश पूजन और हल्दी कार्यक्रम, 27 नवंबर को मेहंदी vvip आवास पर, 28 नवंबर को माता पूजन मुख्यमंत्री के गीता कॉलोनी आवास पर, 29 नवंबर को होटल अथर्व में महिला संगीत, 30 नवंबर को सामूहिक विवाह सम्मेलन में फेरे और देर शाम रिसेप्शन होगा. इसमें चुनिंदा मेहमानों को आमंत्रित किया गया है.

कौन-कौन है मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिवार में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पत्नी सीमा यादव के 03 बच्चे हैं. सबसे बडी बेटी आकांक्षा जिसकी शादी खरगोन में किसान दिनेश यादव के बेटे डॉ. आयुष पटेल से हुई थी. डॉ.आयुष की बहन से ही अब मुख्यमंत्री के छोटे बेटे अभिमन्यु की शादी होने जा रही है. मुख्यमंत्री मोहन के बेटे का नाम वैभव है, जिसकी शादी वर्ष 2024 मे राजस्थान के पुष्कर में एक रिसोर्ट में चुनिंदा मेहमानों के बीच हुई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.