Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी: चंडीगढ़-मोहाली में बादलों का डेरा, उमस के बीच राहत की उम्मीद फरीदाबाद में हैवानियत: बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर महिला पर डाला खौलता पानी, दंपती गिरफ्तार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से बड़ी खुशखबरी: 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइ... पलवल के अलावलपुर में खूनी खेल: खेत के रास्ते में मिला किसान का शव, पास पड़ा मिला महिला का पहचान पत्र वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार मुतनेजा बने हरियाणा के नए महाधिवक्ता (AG), अधिसूचना जारी सोनीपत जेल में सनसनी: चचेरे भाई की हत्या के आरोप में बंद कैदी विनोद ने बाथरूम में लगाई फांसी हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ वकील पवन कुमार मुतनेजा को बनाया नया महाधिवक्ता, अधिसूचना जारी हरियाणा में 155 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र मुख्य केंद्रों में होंगे अपग्रेड, WCD मंत्रालय ने दी मंजूरी सिरसा में दिल दहला देने वाली वारदात: कांग्रेस नेता के पोते की बस स्टैंड पर दिनदहाड़े हत्या, भाई-भतीज...

फांसी की सजा काट रहा कैदी फरार, पुलिस के छूटे पसीने, हर तरफ नाकाबंदी

16

चंडीगढ़: सेक्टर-32 अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया एक कैदी पुलिस की निगरानी से फरार हो गया। फरार कैदी की पहचान सोनू (उम्र 29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो 5 साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या के मामले में दोषी था।

जानकारी के अनुसार, कैदी सोनू को लुधियाना सेंट्रल जेल से बीमारी के चलते इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल लाया गया था। देर रात सोनू ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया और मौके पर तैनात पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वर्ष 2025 में लुधियाना की जिला अदालत ने सोनू को फांसी की सजा सुनाई थी।

पुलिस ने तुरंत इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने कहा है कि कैदी को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी तलाश जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.