Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिल दहला देने वाली घटना! युवक ने मां और भाई को चाकू से गोदा, पुलिस को फोन पर कहा- ‘वे इंसान नहीं, भूत थे’

19

आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक मानसिक रूप से बीमार युवक ने अपने भाई और मां की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है.

भीमावरम के सुनकारा पड्डया स्ट्रीट की रहने वाली गुनुपुड़ी महालक्ष्मी (60) और गुड़ी रवि तेजा (33) सो रहे थे, तभी बड़े भाई गुनुपुड़ी श्रीनिवास(33) ने उन पर चाकू से अंधाधुंध हमला कर उनकी हत्या कर दी. अपनी मां गुनुपुड़ी महालक्ष्मी और छोटे भाई गुनुपुड़ी रवि तेजा की मौत की पुष्टि होने के बाद, भाई श्रीनिवास ने सोमवार सुबह 4:30 बजे 112 पर कॉल करके पुलिस को घटना की जानकारी दी.

मां और छोटे भाई की चाकुओं से गोदकर हत्या

स्थानीय लोगों का कहना है कि गुनुपुडी श्रीनिवास की अभी शादी नहीं हुई है. कोरोना महामारी के दौरान श्रीनिवास के पिता की मृत्यु हो गई. तब से, श्रीनिवास घर पर रह रहा था. श्रीनिवास जब बाहर जाते थे तो दूसरों से झगड़ा करते थे. उनके छोटे भाई रवि तेजा ने श्रीनिवास के घर से बाहर निकलने पर रोक लगा रखी थी. रविवार को दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हो गया. इसी के चलते श्रीनिवास ने मां और छोटो भाई को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया.

जांच में जुटी पुलिस

मारे गए रवि तेजा भीमावरम में फाइनेंस का कारोबार करते थे. भाई-मां की हत्या के बाद आरोपी युवक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी मां और छोटा भाई इंसान नहीं भूतथे. इसलिए उसने उनकी हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले को परिवारिक कलह और आर्थिक समस्या से जोड़कर भी जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.