Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Virat Kohli False Claim Clarification: विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से मिलने के नाम पर पैसे लेने ... मोहाली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वायड न... मोहाली पुडा भवन में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पंजाब सरकार और GMADA, आज होगी सुनवाई Delhi Intercity Express Stone Pelting: लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस पर पथराव, तीन खिड़किय... Ludhiana Kidnapping Case: नाबालिग लड़की को जबरन अगवा करने के मामले में अकाली नेता जसकरण सिंह देओल पर... Ludhiana Industrial Theft: साहनेवाल की गणपति इंडस्ट्रियल एस्टेट में बड़ी चोरी, गोदाम से 1240 किलो एल... Zirakpur Mystery Death: जीरकपुर की सोसायटी में संदिग्ध हालात में मिला डीएवी छात्र का शव, सीने पर मिल... जालंधर में अस्थायी पटाखा मार्केट का रास्ता साफ: राओवाली में 5.5 एकड़ जमीन पर लगेगी मंडी, प्रशासन ने ... गुरदासपुर में बुजुर्ग महिला से झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद Ludhiana Crime News: श्मशान घाट पर चिता सजने के ऐन वक्त पर रोका अंतिम संस्कार, परिजनों ने लगाया गला ...

पंजाब के मौसम को लेकर IMD की चेतावनी, आने वाले 3-4 दिनों के लिए Alert

24

चंडीगढ़: पंजाब में इस बार कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत के लिए कड़ी ठंड और शीत लहर की भविष्यवाणी की है। इस साल ठंड बढ़ने का सबसे बड़ा कारण ‘ला-नीना’ बताया गया है, जो प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह के तापमान में गिरावट के कारण बनता है। ला-नीना के प्रभाव से ठंडी हवाएं अधिक सक्रिय हो जाती हैं, जिसका असर पंजाब में पड़ेगा।

विभाग का अनुमान है कि दिसंबर महीने में रात का तापमान सामान्य से लगभग दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों में पंजाब समेत कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। IMD ने चेतावनी दी है कि आने वाले दो महीनों में पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में घनी धुंध, शीत लहर और न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है।

पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी का असर
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाली बर्फबारी के कारण पंजाब जैसे मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं और धुंध बढ़ जाएगी। इससे सुबह के समय धुंध और नमी में भी इजाफा होगा। ला-नीना का असर सिर्फ तापमान तक सीमित नहीं है; यह बारिश और हवाओं के पैटर्न को भी प्रभावित करता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.