Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

सुबह-सुबह बाथरूम जाने के लिए उठे व्यक्ति के उड़े होश! 25 लाख का हुआ नुकसान

41

लुधियाना: शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में तीन मंजिला कोठी को शॉर्ट सर्किट होने के कारण भयानक आग लग गई। आग के कारण घर में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया है। इस दौरान मालिक सागर नागपाल ने अपने पारिवारिक सदस्यों को कोठी से सुरक्षित बाहर निकाल कर जान बचाई।

घटना संबंधी जानकारी देते हुए सागर नागपाल ने बताया कि सुबह करीब 4:15 बजे बाथरूम जाने के लिए उठा तो किसी चीज के जलने की बदबू आ रही थी। उन्होंने देखा तो कोठी के अंदर से धुआं उठ रहा था। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने अपने पारिवारिक सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि जिस कमरे में संभावित शॉर्ट सर्किट से आग लगी है वह कमरा उसके बुजुर्ग माता-पिता का है जो कि किसी धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के लिए बाहर गए हुए हैं। आग के कारण करीब 25 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है लेकिन गनीमत यह रही की इस दौरान किसी की तरह का जानी नुकसान होने से बचाव हो गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.