Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...

अचानक बढ़ी ठंड तो रायपुर के वूलन मार्केट में लगी ग्राहकों की भीड़, गर्म कपड़ों की बढ़ी डिमांड

32

रायपुर: राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से ठंड बढ़ गई है. इसके चलते गर्म कपड़ों के बाजारों में रौनक दिख रही है. ठंड शुरू होते ही ग्राहकों की भीड़ इन दुकानों में दिख रही है. अलग-अलग वैरायटी और रेंज के कपड़े उपलब्ध हैं. दुकानदारों का कहना है कि, पिछले साल की तुलना में इस बार गर्म कपड़ों के दाम में करीब 10% की वृद्धि हुई है.

सिक्किम, चंडीगढ़ समेत बाहरी राज्यों से आए दुकानदार: राजधानी रायपुर के मोतीबाग चौक पर स्थानीय दुकानदारों के साथ ही मैनपाट, दार्जलिंग, नेपाल और सिक्किम जैसी जगहों से भी लोग आकर दुकान लगा रहे हैं. मोती बाग चौक में स्थानीय और बाहरी दुकानदार को मिलाकर लगभग 50 दुकानें सज गई है. जहां पर रौनक देखने को मिल रही है. इन दुकानों में बच्चों से लेकर बड़ों तक के गर्म कपड़े उपलब्ध है,.

शुरुआत में दिखी अच्छी ग्राहकी: हर बार की तरह इस साल भी कुछ पैटर्न और वैरायटी में बदलाव या नयापन दिखा है. शाल, स्वेटर, जैकेट, मफलर, मंकी कैप में लेदर, वूलन समेत कई तरह के कपड़े हैं. इसे ग्राहक पसंद भी कर रहे हैं. 3 दिनों से ठंड बढ़ने के साथ ही दुकानों में ग्राहकी ठीक-ठाक दिखी है. ज्यादातर भीड़ रविवार के दिन देखने को मिलती है. स्थानीय दुकानदारों ने चार दिन पहले ही अपनी दुकान सजाई है, लेकिन बाहर के दुकानदार अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में ही अपनी दुकान लगा ली थी.

जैकेट की रेंज करीब 1000 से शुरू: दुकानदारों का मानना है कि अभी नवंबर का महीना है. दिसंबर तक अच्छी ठंड पड़ने की उम्मीद है. आने वाले फरवरी महीने तक बाहर से आए दुकानदार अपना कारोबार करेंगे. उन्होंने बताया कि, सिंपल जैकेट की शुरुआती रेंज करीब 1000-1200 रुपए हैं. वही लेदर वाली जैकेट की कीमत 3 हजार रुपए से शुरू है. कॉटन वाली जैकेट 2300 से 2500 रुपए के हैं.

क्या है नया: स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पिछले चार दिनों से मौसम ठीक है. ठंड पड़ रही है रोजी-रोटी और व्यवसाय ठीक-ठाक चल रहा है. साल और स्वेटर नए पैटर्न में आए हैं. इस साल मिंक जैकेट, फेदर लेदर जैसे कुछ जैकेट ट्रेडिंग में हैं.

आपको बता दें कि, सरगुजा संभाग में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के करीब पहुंच गया है. वहीं राजधानी में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से 14 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.