Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिल्ली ब्लास्ट की साजिश का पर्दाफाश! हमले से पहले 10 दिन तक अल-फलाह यूनिवर्सिटी में खड़ी थी कार, लाल किले की की गई थी रेकी

17

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुए ब्लास्ट के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर काम कर रही हैं. देशभर के अलग-अलग राज्यों में लगातार छापेमारी की जा रही है. अब तक पुलिस ने 18 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा जिस कार में ब्लास्ट हुआ उसको लेकर भी लगातार नई जानकारी सामने आ रही है. जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि उमर ने लाल किले की भी रेकी की थी. मुजम्मिल के फोन का डंप डेटा खंगाला गया, जिसमें खुलासा हुआ कि मुजम्मिल कई बार लाल किले के पास गया था.

रेड फोर्ट ब्लास्ट में शामिल i20 कार को लेकर अब बड़ी जानकारी सामने आई है. इसके मुताबिक डॉ. उमर की i20 कार पिछले 10 दिनों से अल-फलाह यूनिवर्सिटी कैंपस में खड़ी थी. ये कार डॉ. मुज़म्मिल की स्विफ्ट के बगल में पार्क थी, जो डॉ. शाहीन के नाम पर रजिस्टर्ड है.

विदेश से ऑपरेट कर रहा था हैंडलर

जांच एजेंसियों को शक है कि i20 कार 29 अक्टूबर से 10 नवंबर तक वहीं पार्क रही है. कार 29 अक्टूबर को खरीदी गई थी, और उसी दिन पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट के लिए बाहर ले जाई गई , सीसीटीवी फुटेज में तीन लोग नजर आ रहे हैं.

10 नवंबर की सुबह, घबराए हुए डॉ. उमर ने i20 कार यूनिवर्सिटी से बाहर निकाली थी. इसके बाद कार को पहले कनॉट प्लेस और फिर मयूर विहार इलाके में देखा गया, अंत में चांदनी चौक के सुनेहरी मस्जिद पार्किंग में खड़ा किया गया. जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस मॉड्यूल का हैंडलर विदेश से ऑपरेट कर रहा था.

फॉरेंसिक जांच में खुलासा अमोनियम नाइट्रेट के साथ हाई-ग्रेड मिलिट्री एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल हुआ है. दिल्ली पुलिस और एजेंसियां अब विदेशी कनेक्शन की जांच में जुटी हैं.

लालिकले की हुई थी रेकी

दिल्ली ब्लास्ट को लेकर मुज़म्मिल से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. डॉक्टर मुज़म्मिल और डॉक्टर उमर ने लालकिले की रेकी की थी. जनवरी के पहले हफ्ते में लालकिले की रेकी की थी. डॉक्टर मुज़म्मिल के फोन के डंप डाटा से जानकारी मिली है. पूछताछ में ये भी जांच एजेंसी को पता चला है की 26 जनवरी पर लालकिले को टारगेट करना इनकी प्लानिंग का हिस्सा था.

मयूर विहार और कनॉट प्लेस पहुंची थी कार

लाल किला के सामने जिस कार में धमाका हुआ, वो कार लाल किला पहुंचने से पहले दिल्ली के अलग अलग इलाकों में भी गई थी, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण जगह दिल्ली का कनॉट प्लेस है. जहां घटना वाले दिन करें ढाई बजे कार पहुंची थी और कुछ ही देर में वहां से निकल गई. इससे पहले कर मयूर विहार भी गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.