Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ...

सामने आया पुलवामा कनेक्शन, हुआ अब तक का बड़ा खुलासा

3

दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला सोमवार देर रात हुए धमाके से दहल उठा। विस्फोट इतना तेज था कि आस-पास का इलाका हिल गया और पुलिस से लेकर सुरक्षा एजेंसियां तक अलर्ट पर आ गईं। शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि यह धमाका किसी आम अपराधी गिरोह का नहीं बल्कि ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ का काम था, जिसमें डॉक्टर और शिक्षित प्रोफेशनल लोग शामिल थे।

पुलिस के मुताबिक, जिस कार में धमाका हुआ वह दक्षिण कश्मीर के पुलवामा निवासी डॉक्टर उमर मोहम्मद की थी। बताया जा रहा है कि उमर पहले से ही हरियाणा और जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच के घेरे में था। दो साथियों की गिरफ्तारी और भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने के बाद उमर घबरा गया और उसने लाल किले के पास कार में लगे बम को खुद ही ट्रिगर कर दिया। दिल्ली पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए UAPA और Explosive Substances Act के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस इसे आतंकी साजिश मानकर जांच कर रही है।

धमाके से कुछ घंटे पहले फरीदाबाद के दो मकानों से करीब 2,900 किलो विस्फोटक, राइफलें, हैंडगन और टाइमर बरामद किए गए थे। ये मकान डॉ. मुझम्मिल शकील ने किराए पर लिए थे, जो अब इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क पढ़े-लिखे लोगों का आतंक मॉड्यूल था। इसमें डॉक्टर, इंजीनियर और प्रोफेशनल शामिल थे, जिनके हैंडलर पाकिस्तान से निर्देश दे रहे थे।  ये लोग देश विरोधी गतिविधियों और आतंकी संगठनों के समर्थन में काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक कार ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी ही थी कि अचानक तेज़ धमाका हुआ। आसपास की कई गाड़ियां जल उठीं, लोग चीखने लगे। इस हादसे में 9 लोगों की मौत और कई घायल हुए। वहीं अब पूरे देश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में रेड अलर्ट जारी है और सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.