Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

नई मुसीबत में Congress प्रधान राजा वड़िंग, SGPC ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

25

तरनतारन : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिख संगठनों में नाराज़गी बढ़ गई है। वीडियो में वड़िंग दो नाबालिग सिख बच्चों के जूड़े (केश) को हाथ लगाते और इसके बारे में मज़ाक करते दिखाई दे रहे हैं। सिख धर्म में जूड़ा और दसतार (पगड़ी) को सम्मान और आस्था का प्रतीक माना जाता है।

यह वीडियो सामने आने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के सदस्यों ने इसे सिख मर्यादा का अपमान बताते हुए तरनतारन SSP के पास पुलिस शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि  वड़िंग का यह व्यवहार धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी वड़िंग पर आरोप लगाए और कहा कि कांग्रेस नेता सिख परंपराओं की महत्ता नहीं समझते। बादल ने कहा कि सिखों के लिए केश और दस्तार गुरु की देन हैं, जिनका अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

दूसरी ओर, पंजाब कांग्रेस की ओर से प्रवक्ता जसकरन सिंह काहलों ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। काहलों ने कहा कि वड़िंग की नीयत किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की नहीं थी। उन्होंने कहा कि अकाली दल इस मुद्दे को राजनीतिक फायदा उठाने के लिए बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.