Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...

सर्द हवाओं ने घेरा Punjab! 13 नवंबर तक मौसम को लेकर आई नई Update

28

पंजाब के मौसम को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश के बाद राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पूरे पंजाब में ठंड ने अचानक जोर पकड़ लिया है। इसी के चलते रात के तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में धुंध (कोहरा) का असर भी देखने को मिलेगा।

ताज़ा जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने 13 नवंबर तक का अपडेट जारी किया है, जिसमें अगले कुछ दिनों के लिए किसी भी तरह की बारिश का अलर्ट नहीं दिया गया है। यानी आने वाले दिनों में पंजाब का मौसम शुष्क रहेगा। यह भी बताया गया है कि राज्य में सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं का असर साफ महसूस होने लगा है, जिसका मतलब है कि अगले हफ्ते तक ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी।

पिछले दिनों राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम और ठंडा हो गया है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है, क्योंकि यह ठंड हड्डियों तक असर करती है। ऐसे में खांसी, जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.