Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Is Ashwagandha Safe? अश्वगंधा के लंबे समय तक सेवन पर फ्रंटियर्स इन मेडिसिन की रिसर्च, मिले चौंकाने व... Seven Seas Hospitality FSSAI Action: किचन में सड़ी सब्जियां और भारी गंदगी, FSSAI ने सेवन सीज हॉस्पिट... Mohsin Ali Khan Statement on Qazi: उज्जैन शहर काजी और वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल पर उठे सवाल, 100 ... Sidhi Agriculture Department Advisory: धान का रकबा बढ़कर पहुंचा 1.20 लाख हेक्टेयर, कीट नियंत्रण के ल... Mangalore MRPL Blast: मंगलुरु रिफाइनरी में भीषण धमाके से कांपे कई इलाके, मौके पर पहुंची SDRF और 5 फा... Rajya Sabha Election: 'BJP के कई विधायक संपर्क में', अखिलेश यादव का बड़ा दावा; धनराज नथवानी की उम्मी... Israel Flight Hijack Scare: कॉकपिट में भिड़े दोनों पायलट, एक विमान क्रैश कराने पर अड़ा; फ्लाईदुबई फ्... INDIA Alliance Meeting: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का बड़ा मोर्चा, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... NGT Hearing on Bhopal Lakes: पेड़ों को केमिकल से सुखाने पर भी कार्रवाई, 15 अक्टूबर को होगी मामले की ... Samajwadi Party Candidates: जानिए कौन हैं धनराज परिमल नथवानी जिन्हें अखिलेश यादव ने दिया राज्यसभा का...

जबलपुर में गोल्फ फेस्टिवल आयोजित, खिलाड़ियों से MoU साइन, बच्चों संग जवानों ने लगाई दौड़

21

जबलपुर: गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया (GFI) द्वारा 9 नवंबर को ‘भारत गोल्फ महोत्सव’ का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ. इस राष्ट्रीय स्तर की गोल्फ प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा शामिल हुए. इसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ ही आर्मी के जवानों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का आयोजन आर्मी क्षेत्र (एप्टा) गोल्फ कोर्स में किया गया. कार्यक्रम को लेकर रणदीप हुड्डा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, ”इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य देश में गोल्फ को बढ़ावा देना, बच्चों को आउटडोर खेलों से जोड़ना और लोगों को स्वास्थ्य तथा प्रकृति के प्रति जागरूक करना है.”

खिलाड़ियों ने किया मिनी मैराथन

दो दिवसीय भारत गोल्फ महोत्सव के पहले दिन 8 नवंबर को मॉर्निंग में हेल्थ के लिये खिलाड़ियों द्वारा मिनी मैराथन और पर्यावरण के लिए पौधारोपण किया गया. साथ ही खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी जारी रही. कार्यक्रम के दूसरे दिन 9 नवंबर को सुबह से ही आर्मी एरिया (एप्टा) गोल्फ कोर्स में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. दिनभर गोल्फ कार्यक्रम में खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन करते रहे. इस कार्यक्रम के अगले चरण में शाम को वीर शहिद सैनिकों वो याद करते हुए और नारियों के सम्मान में पुरुस्कार वितरण किया. जिसमें GOC (जनरल ऑफिसर कमांडिंग) पी. एस शेखावत, रणदीप हुडा, गणमान्य नागरिकऔर गोल्फ खिलाड़ी सहित वीर जवान शामिल हुए.

छात्रों से MoU साइन कर फैसिलिटी प्रोवाइड कराई जाएगी

गोल्फ कोर्स में प्रतियोगिता के दौरान स्कूल से भी बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए. GOC पी एस शेखावत ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए बताया कि “बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए ही इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. हम यहां पर टैलेंट की तलाश कर रहे हैं, जो बच्चे यहां पर चयनित होंगे हम उन्हें आगे प्रमोट भी करेंगे. यहां पर केंद्रीय विद्यालय, आर्मी पब्लिक स्कूल, सत्य प्रकाश, लिटिल किंगडम स्कूल से बच्चे आए हुए हैं. जिन बच्चों में हमें टैलेंज नजर आएगा, उनसे हम MoU साइन करके फैसिलिटी प्रोवाइड कराएंगे और अच्छे से सिखाएंगे. क्योंकि गोल्फ सिर्फ एलीट क्लास के लिए नहीं है. हमें उम्मीद है कि कोई बच्चा जबलपुर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट पर नाम रोशन करेगा.”

बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने बच्चों को किया प्रेरित

गोल्फ को बढ़ावा देने, राष्ट्रीय स्तर पर गोल्फ के खेल की लोकप्रियता बढ़ाने साथ ही युवाओं को प्रेरित करने और बच्चों को ‘स्क्रीन’ की दुनिया से निकालकर खेल के मैदानों तक लाने, लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिये इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. गोल्फ खेलने आई आभा भट्ट नामक एक छात्रा ने बताया कि, ”हम लोगों ने आमतौर पर टीवी के माध्यम से ही इस खेल को देखा है. लेकिन पहली बार इस खेल को खेलने पर बहुत ही अच्छा लगा. यदि हमें समय मिले तो हम जरूर इसे खेलना चाहेंगे.”बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने बताया कि “गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन बहुत ही अच्छा लगा. फेडरेशन द्वारा देशभर में 100 गोल्फ प्रतियोगिता के आयोजन कराए जाएंगे. जबलपुर में गोल्फ का 36वां आयोजन कराया जाएगा.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.