Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

महाराष्ट्र के जलगांव में तनाव! दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, जमकर चले पत्थर, कई लोग घायल, पुलिस तैनात

25

महाराष्ट्र के जलगांव शहर के तांबापुरा इलाके में दो समुदायों के बीच जोरदार पथराव की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, क्रिकेट और जुए को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें तीन से चार लोग घायल हो गए. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पथराव में दोनों ओर से सात से आठ लोग जख्मी बताए जा रहे हैं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. महेश्वर रेड्डी सहित पुलिस दल मौके पर पहुंचा और स्थिति पर काबू पाया. फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पथराव के कारण सड़कों पर बड़ी मात्रा में पत्थर बिखरे पड़े हैं और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

जनवरी में भी हुई थी जलगांव में हिंसक झड़प

इसके पहले जनवरी में भी नए साल के दिन महाराष्ट्र के जलगांव में दो गुटों के बीच पथराव का मामला सामने आया था. इस दिन शिवसेना के मंत्री गुलाबराव पाटिल अपने परिवार के साथ वाहन में बैठकर जा रहे थे. इसी दौरान उन्होंने भीड़ में हॉर्न बजा दिया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मंत्री के समर्थकों और विरोधियों के बीच पथराव शुरू हो गया था. मामला इतने पर ही नहीं थमा था इसके बाद भीड़ ने पथराव के बाद आगजनी भी कर दी थी. वहां की कई दुकानों और वाहनों को आग लगा दी थी.

परभणी शहर में विवाद

वहीं परभणी शहर में कलेक्टर कार्यालय के सामने बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति के सामने रखी संविधान की प्रति को तोड़ने के बाद भड़क गई थी. इसके बाद परभणी में हिंसा ने आक्रामक रूप ले लिया था. प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह पत्थर फेंके. सड़क पर दुकानें और कारें भी जलाई गईं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.