Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

यामी-इमरान की फिल्म को वीकेंड पर ‘झटका’! उधर, FLOP के करीब पहुंची सोनाक्षी सिन्हा की मूवी, बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में धराशाई

24

2025 को खत्म होने में एक महीना और कुछ दिन बचे हुए हैं. जहां कई बड़ी फिल्में पहले ही सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं. तो कुछ जल्द ही आने वाली हैं, जिनका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. फिलहाल थिएटर्स में इमरान हाशमी और यामी गौतम की HAQ लगी है. तो दूसरी ओर सोनाक्षी सिन्हा की Jatadhara भी शामिल है. पर तीन दिन बाद दोनों ही फिल्मों का डिब्बागोल होता दिखाई दे रहा है. हालांकि, हक ने फिर भी जनता को इम्प्रेस किया है. पर बड़ा सवाल है कि अगर वीकेंड में इतनी कम कमाई हुई है, तो वीक डेज में पूरा मामला ही ठंडा पड़ जाएगा. जानिए किस फिल्म ने अबतक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है?

यामी गौतम ने HAQ में शाजिया बानो का किरदार निभाया है. जबकि, जाने-माने वकील अब्बास खान का रोल इमरान हाशमी ने प्ले किया है. महिला के हक की लड़ाई की इस कहानी ने हर किसी को इम्प्रेस किया है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले ने कैसे कई महिलाओं की परेशानी को दूर किया, वो दिखाया गया है. वहीं दूसरी तरफ सोनाक्षी सिन्हा इस तरह के रोल के लिए काफी एक्साइटेड थीं, जैसा ‘जटाधारा’ में कर रही हैं. पर कुछ भी उनके काम नहीं आया.

‘हक’ ने 3 दिनों में कितने करोड़ कमाए हैं?

यूं तो जिस तरह इस फिल्म ने हर किसी को इम्प्रेस किया है, साथ ही लोगों की तारीफ मिल रही है. उसकी तुलना में कमाई काफी कम है. अब सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 3.75 करोड़ का कारोबार किया है. वहीं, फिल्म की शुरुआत ही 1.75 करोड़ के साथ हुआ था, जो दूसरे दिन 3.35 करोड़ भी पहुंच गया. पर देखते ही देखते यह कमाई बेशक बढ़ रही है. पर वीकेंड में कलेक्शन और ज्यादा रहना चाहिए था, जो नहीं है. यही डर है कि वीक डेज में कहीं मामला खत्म ही न हो जाए. हालांकि, अबतक भारत से टोटल 8.85 करोड़ कमा लिए हैं. जल्द ही 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

सोनाक्षी की ‘जटाधारा’ रह गई बहुत पीछे

उधर सोनाक्षी सिन्हा की Jatadhara को रिलीज हुए भी तीन दिन कंप्लीट हो गए हैं. फिल्म हक से बहुत पीछे रहने के साथ ही महज लाख रुपये ही कमा पा रही है. पहले दिन 1.07 करोड़ रुपये से शुरुआत हुई थी. जिसके बाद अगले दिन भी 1.07 करोड़ ही कमाए, पर तीसरे दिन 99 लाख पर कमाई पहुंच गई है. अबतक टोटल 3.13 करोड़ का कारोबार हुआ है. वहीं हिंदी में भी सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म को कोई देख तक नहीं रहा है. फिल्म का बजट 16 करोड़ है, जिसके आसपास भी जटाधारा पहुंचती नहीं दिख रही.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.