Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इतिहास रच गया गुजरात का ये शहर! पालीताना बना दुनिया की पहली शुद्ध शाकाहारी सिटी, मांस, अंडा और पशु वध पर कंपलीट बैन

948

गुजरात के भावनगर जिले में स्थित पालीताणा में अब मांसाहारी भोजन (नॉनवेज) पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. इस फैसले के बाद, पालीताणा दुनिया का पहला ऐसा शहर बन गया है जहां केवल शुद्ध शाकाहारी भोजन ही मिलेगा. मामले में जैन मुनियों के कड़े विरोध और लंबे संघर्ष के बाद यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया है. नॉनवेज भोजन पर पूर्ण प्रतिबंध ने इस शहर को चर्चा का विषय बना दिया है.

गौरतलब है कि पालीताणा शहर जैन धर्म के लोगों के लिए एक सबसे पवित्र तीर्थ स्थल है. यहां का आकर्षण शेत्रुंजय पर्वत पर स्थित दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे अनूठा 900 से अधिक संगमरमर के मंदिरों का परिसर है, जो शेत्रुंजय पर्वत पर स्थित है. इसे जैन धर्म का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है.

पालीताणा जैन धर्म का प्रमुख केंद्र

पालीताणा गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यह शहर जैन धर्म का एक प्रमुख केंद्र है. यहां मांसाहार पर प्रतिबंध लगाने के लिए 2014 में लगभग 200 साधुओं ने लंबी भूख हड़ताल की थी, जिसमें कसाई की दुकानों को बंद करने की मांग की गई थी.

मांसाहार पर लगा प्रतिबंध

मामले में अब जैन समुदाय की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए, सरकार ने मांस, अंडे की बिक्री और पशु वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही, नियम का उल्लंघन करने पर जुर्माना भी लगाया गया है. सरकार के इस निर्णय को जैन धर्म की एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है.

यह उनकी धार्मिक आस्था और विश्वास के प्रति सम्मान के साथ-साथ शाकाहारी जीवन शैली को बढ़ावा देने का भी प्रतीक है. इस प्रतिबंध के लागू होने के साथ, पालीताणा में कई शाकाहारी रेस्तरां खुल गए हैं, जो की प्रकार के स्वादिष्ट शाकाहारी व्यंजन परोसते हैं.

कुछ लोग कर रहे इसका विरोध

हालांकि, कुछ समूहों ने इस प्रतिबंध की आलोचना भी की है. उनका तर्क है कि यह भोजन की स्वतंत्रता को सीमित करता है और पर्यटन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, क्योंकि कई पर्यटक मांसाहारी भोजन पसंद करते हैं. राजनीतिक रूप से, भाजपा भावनगर के इस शहर पर हावी है और 2012 को छोड़कर, जब से यह 2002 में विधानसभा क्षेत्र बना है, तब से लगातार जीत रही है. केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया भी 2002 में इस सीट से विधायक रहे थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.