Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त

राहुल गांधी का PM मोदी पर बड़ा वार! किशनगंज में बोले- ‘मोदी नफरती हैं, लोगों को बांटना चाहते हैं…’, सियासी पारा चढ़ा

20

बिहार में दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है, ऐसे में तमाम दलों के नेता पूरी ताकत झोंक रहे हैं. इसी कड़ी में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किशनगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी लोगों को बांटना चाहते हैं.

कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी लोगों को बांटना चाहते हैं उनके बीच नफरत फैलाना चाहते हैं. उन्होंने कहा ‘मेरे खून में मोहब्बत और भाईचारा है और मैं हिंदुस्तान को जोड़ना चाहता हूं. यही फर्क है और यही लड़ाई है’. इस दौरान राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी को जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि सीएम ने बिहार से और पीएम ने देश में रोजगार खत्म कर दिया है. उन्होंने कहा ‘बिहार में जो भी माल बिकता है वो चीन, वियतनाम, बांग्लादेश, कोरिया में बनता है. हम चाहते हैं, यहां जो माल बिके- उसमें Made in Bihar लिखा हो’.

‘अडानी को 1 रुपए प्रति एकड़ की दर से जमीन दी गई’

कांग्रेस सांसद ने कहा कि बिहार में आप पाइन एप्पल, आम, मक्का, मखाना उगाते हैं, लेकिन नीतीश जी ने 20 साल में एक भी फूड प्रोसेसिंग यूनिट नहीं लगवाया है. उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि गृह मंत्री सरेआम झूठ बोलते हैं कि बिहार में उद्योग लगाने के लिए जमीन नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार में जमीन की कोई कमी नहीं है. बिहार सरकार अडानी को जितनी जमीन चाहिए देने को तैयार है. सांसद ने कहा कि अडानी को 1 रुपए प्रति एकड़ की दर से जमीन दी गई है.

उन्होंने कहा कि BJP नफरत फैलाकर जनता का ध्यान भटकाती है और देश का पैसा ले लेती है. उन्होंने कहा कि BJP जनता को डराती है, जिससे लोग सही सवाल नहीं पूछते. उन्होंने कहा कि कई ऐसे स सवाल है जिनका जवाब मिलना जरूरी है.

⦁ बिहार के युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है?

⦁ बिहार में युवाओं के लिए अच्छे कॉलेज और यूनिवर्सिटी क्यों नहीं हैं?

⦁ बिहार के युवाओं को काम की तलाश में दूसरे प्रदेशों में क्यों जाना पड़ता है?

‘कुछ गिने-चुने लोगों के विकास पर ध्यान है’

उन्होंने कहा वो कहते हैं कि सबका साथ, सबका विकास, लेकिन सच्चाई यह है कि उनका पूरा ध्यान कुछ गिने-चुने लोगों के विकास पर है. । राहुल ने दावा किया कि बिहार की जनता इस बार बीजेपी और एनडीए को करारा जवाब देगी और इंडिया गठबंधन को भारी समर्थन मिलेगा. उन्होंने कहा, बिहार के लोग समझ चुके हैं कि विकास केवल नारों से नहीं, नीयत और नीतियों से होता है.

राहुल गांधी बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले कई जिलों में प्रचार कर रहे हैं. मंच पर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. जनसभा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और राहुल गांधी के भाषण के दौरान इंडिया जीतेगा और नफरत छोड़ो, मोहब्बत से जोड़ो के नारे लगते रहे. बिहार में दो चरणों में मतदान हो रहे हैं पहला चरण 6 नवंबर को संपन्न हुआ वहीं दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.