Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Crime: शराबी पति ने पत्नी पर किया हमला और फूंका अपना ही घर, मनेंद्रगढ़ इलाके में फैली द... Indore MBA Student Murder: आरोपी पीयूष धामनोदिया मुंबई से गिरफ्तार, रेप के बाद की थी छात्रा की बेरहम... MP RTO Corruption: सोहागी पहाड़ बना अवैध वसूली का अड्डा? परिवहन विभाग के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों ने खोल... Mandsaur News: मंदसौर में नकली घी और शहद बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 40 लीटर मिलावटी माल जब्त; ... Jitu Patwari in Shahdol: जीतू पटवारी का बड़ा ऐलान, सरकार आने पर 'हिसाब' करने की दी चेतावनी Antique Coins: चांदी के भाव बढ़ते ही गलने लगे ऐतिहासिक सिक्के, कॉइन कलेक्टर्स ने जताई बड़ी चिंता Crime News: मोबाइल देख मंगेतर ने खोया आपा, वायर से गला घोंटकर युवक की बेरहमी से हत्या सिंधिया के लिए आए थे खास काजू, पीठ पलटते ही चट कर गए नेताजी! मेहमानों के सामने हुई किरकिरी IAS Transfer List MP: एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अशोक वर्णवाल से छीना वन विभाग; मनीष सिंह को बड़ी...

जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर जाने वाले लोग सावधान!

7

भोगपुर: जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर पड़ते भोगपुर शहर में पिछले लंबे समय से ट्रैफिक समस्या से जूझ रहा है। हर रोज शहर में लगते लंबे ट्रैफिक जाम से शहरवासी परेशान हैं परंतु पुलिस और सिविल प्रशासन लोगों कि इस समस्या से बिल्कुल बेखबर हैं। सनद रहे कि चीनी मिल के चालू होने पर जब गन्नों की ट्रालियां सड़क पर आएंगी तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है, जिसका हल पुलिस और सिविल प्रशासन को समय रहते कर लेना चाहिए।

भोगपुर शहर में लगते हर रोज लंबे ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण चार लेन नेशनल हाईवे के दोनों तरफ कथित तौर पर गलत तरीकों से गाड़ियों की पार्किंग होना है, जिसके कारण चार लेन नेशनल हाईवे के केवल 2 मार्ग ही ट्रैफिक के लिए उपलब्ध रहते हैं, जबकि 2 मार्ग गाड़ियों की कथित तौर पर पार्किंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि नेशनल हाईवे के बीच पार्किंग की जाती गाड़ियां सारा दिन ही खड़ी रहती है, जिस वजह से ट्रैफिक जाम होने से शहर में लंबा जाम लग जाता है। वहीं ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए कहीं भी कोई पुलिस मुलाजिम कोशिश करता हुआ नजर नहीं आता है।

ट्रैफिक जाम में फंसे लोग परेशानी के कारण प्रशासन को कोसते रहते हैं। कई बार इस ट्रैफिक जाम में गंभीर हालातों में मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। वहीं शहर की ट्रैफिक समस्या की ओर पुलिस और सिविल प्रशासन को जल्द दूर करने के लिए कदम उठाने चाहिए, ताकि आम जनता को इस गंभीर समस्या से निजात मिल सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.