Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

भीषण ठंड से कांपेगा पंजाब, मौसम विभाग ने किया Alert

24

राज्य में इस साल ठंड का असर सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। नवंबर की शुरुआत से ही पश्चिमी विक्षोभ और ला नीना की सक्रियता के कारण दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके चलते सुबह और रात के समय ठंड का असर तेज हो गया है और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल सर्दी में बढ़ोतरी के पीछे ला नीना प्रभाव एक प्रमुख कारण है। दिसंबर में इसके असर के चलते पंजाब में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं फिलहाल आने वाले दिनों में राज्य में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। इसके अलावा कुछ जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। राज्य में आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। इस वजह से कई लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में रात का तापमान और नीचे जा सकता है। पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि बाकी इलाकों में यह 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इस स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर और पश्चिमी पंजाब में ठंड सामान्य से ज्यादा महसूस की जा सकती है, जबकि बाकी हिस्सों में भी तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.