Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

हिस्ट्रीशीटर और सूदखोर वीरेंद्र तोमर ग्वालियर से गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

27

रायपुर: पिछले कुछ महीनों से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रायपुर पुलिस ने शनिवार को ग्वालियर में घेराबंदी करके वीरेंद्र तोमर को गिरफ्तार किया. वीरेंद्र तोमर का भाई रोहित तोमर अब भी फरार है. रायपुर पुलिस की टीम रोहित तोमर की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक उसके बारे में कोई भी सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है. वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर पिछले 5 महीने से फरार चल रहे थे. 5 महीने के बाद पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वीरेंद्र तोमर को गिरफ्तार कर लिया है. रायपुर पुलिस इस मामले में आज बड़ा खुलासा कर सकती है.

हिस्ट्रीशीटर और सूदखोर वीरेंद्र तोमर ग्वालियर से गिरफ्तार: वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी तोमर रायपुर का आदतन अपराधी है. वह अपने छोटे भाई रोहित तोमर के साथ मिलकर सुदखोरी का काम करता था. आरोपी किस्तों में कर्जदारों से मूलधन से भी ज्यादा पैसा ब्याज में वसूला करते थे. वीरेंद्र सिंह तोमर पर पहला मामला साल 2006 में दर्ज हुआ था. पुलिस ने आदतन अपराधियों की लिस्ट में वीरेंद्र तोमर का नाम डाला हुआ था. वीरेंद्र तोमर के ऊपर आधा दर्जन से ज्यादा अलग-अलग थानों में मामला दर्ज हैं. जिसमें मारपीट उगाही करना चाकूबाजी, ब्लैकमेलिंग और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं.

घर से मिले थे हथियार और महंगे कार: लगभग 5 महीने पहले प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला ने रोहित तोमर के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाकर तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद से वीरेंद्र तोमर फरार हो गया. उसके फरार होने के बाद उसका छोटा भाई वीरेंद्र तोमर भी गायब हो गया. रायपुर पुलिस ने वीरेंद्र सिंह तोमर के घर की तलाशी ली तो उसके घर से अवैध हथियार पुलिस को मिला. पुलिस ने वीरेंद्र तोमर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. घर की तलाशी के दौरान घर में अवैध हथियार के साथ ही सोने चांदी और नगद रकम सहित कई महंगी कार भी पुलिस ने बरामद की थी.

आदतन आपराधी की गिरफ्तारी: पुलिस ने वीरेंद्र तोमर के घर के साथ ही कई जगहों पर एक साथ रेड की कार्रवाई शिकायत के बाद की थी. जिसमें पुलिस ने 40 करोड़ रुपए से अधिक की रजिस्ट्री के दस्तावेज, 3 करोड़ रुपए से अधिक का सोना और 10 लाख रुपए की चांदी जब्त की थी. इसके साथ ही पुलिस ने बैंक पासबुक चेक और एटीएम भी बरामद किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.