Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शहर के ताज पैलेस को जारी हुआ Notice, पढ़ें पूरा मामला

18

बुढलाडा: मशहूर पैलेस को नोटिस जारी किया गया है। पंजाब म्यूनिसिपल एक्ट की धारा 189 और 192 के तहत किसी भी निर्माण से पहले मंजूरी लेना अनिवार्य है, लेकिन शहर के ताज पैलेस में अवैध निर्माण किए जाने के संबंध में नगर कौंसिल ने म्यूनिसिपल एक्ट के तहत नोटिस जारी कर निर्माण कार्य पर तुरंत रोक लगा दी है। इसके साथ ही विभाग से मंजूरी लेने के लिए समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में नगर कौंसिल के प्रधान सुखपाल सिंह ने बताया कि उनके ध्यान में यह बात आई कि ताज पैलेस के अंदर बिल्डिंग का अवैध निर्माण किया जा रहा है, जिस पर संबंधित कार्यकारी अधिकारी द्वारा 20-8-25 और 27-10-25 को अलग-अलग तिथियों में पत्र जारी कर नियमानुसार मंजूरी लेने के निर्देश दिए गए थे।

दूसरी ओर शहर के आधा दर्जन कौंसिलरों ने आरोप लगाया कि नगर कौंसिल के कुछ अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत से शहर में बड़े पैमाने पर प्राइवेट कॉलोनियों के अंदर बिना मंजूरी के अवैध निर्माण किए जा रहे हैं, जिससे सरकार और नगर परिषद को आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर मानसा से मांग की है कि शहर में हो रहे अवैध निर्माणों, प्राइवेट कॉलोनियों और बिना नक्शा पास करवाए जा रहे निर्माण कार्यों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.