Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

बर्बरता की हद! हमीरपुर में साधु के साथ अमानवीयता, माथे का तिलक मिटाया, दाढ़ी के बाल नोचे, लाठी-डंडों से पीटा

28

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से खूनी रंजिश में एक साधु से मारपीट का मामला सामने आया है. आधा दर्जन से ज्यादा युवक साधु के घर में घुस आए, यहां उन्होंने सबसे लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की और फिर उसके माथे पर लगा तिलक मिटा दिया. इतना ही नहीं, आरोपी साधु की दाढ़ी के बाल नोच कर फरार हो गए. उन्होंने बुरी तरह से पीट-पीटकर साधु को अधमरा कर दिया था. इसके बाद जैसे-तैसे उसने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

मामला हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के पारा गांव का है, जहां रहने वाले साधु रमेश के पिता की जमीनी विवाद में 17 जनवरी 1986 को हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में गांव के युवक शामिल थे. इसी पुरानी रंजिश को लेकर रमेश बाहर जाकर संत बन गया और भगवान की पूजा पाठ के साथ आध्यत्म से जुड़ गया. वह एक सप्ताह पहले ही वापस अपने घर आया था. इस बात की जानकारी होते ही दबंगों ने साधु पर हमला कर दिया.

घर में घुसकर दबंगों ने साधु को पीटा

साधु के गांव पहुंचने की जानकारी मिलते ही रात पुरानी रंजिश के चलते गांव के दबंग युवक अरविंद साहू, पुष्पेंद्र साहू, राजू सिंह, उदयभान सिंह, दीपक, हरिप्रसाद और लाल दुपट्टा श्रीवास लाठी डंडा लेकर साधु के घर में जबरन घुस गए. उन्होंने इस दौरान जमकर उसकी पिटाई की और फिर बाद में हाथ पकड़कर माथे पर लगा चंदन का तिलक मिटा दिया. साथ ही दाढ़ी नोच दिए. पीट-पीटकर अधमरा करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

पीड़ित ने थाने में शिकायत

मारपीट के बाद किसी तरह पुलिस से शिकायत करने पहुंचे साधु ने पुलिस को बताया कि उसके साथ गांव के कुछ दबंगों ने मारपीट करते हुए तिलक मिटाया और दाढ़ी के बाल नोचे है. साथ ही उन्होंने गांव में रहने पर हत्या कर देने की धमकी भी दी है. इससे साधु काफी डरा हुआ है. बिवांर थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि साधु की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.