Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

CBI का शिकंजा! अकील के परिवार के 4 सदस्यों पर FIR दर्ज, मां, पिता, पत्नी और बहन से होगी पूछताछ

34

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व PWD मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पहले अकील अख्तर की मौत दवाइयों की ओवरडोज की वजह से हुई बताई गई. इसके बाद उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने अपने ही परिवार वालों पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था. अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भी अकील अख्तर की हत्या के मामले में 6 नवंबर 2025 को एफआईआर दर्ज कर ली है.

अकील अख्तर की मौत 16 अक्टूबर 2025 को हुई थी. शुरुआती जांच में यह मामला संदिग्ध पाया गया. बताया गया कि परिवार के सदस्यों के बीच लंबे समय से आपसी तनाव चल रहा था. 27 अगस्त को अकील अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने यह आरोप लगाया था कि उनके पिता के उनकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी मां, बहन और पूरा परिवार मिलकर उन्हें या तो मारना चाहते हैं या किसी झूठे मामले में फंसाना चाहते हैं.

हरियाणा सरकार ने की सिफारिश

इस घटना के बाद, हरियाणा सरकार ने इस मामले की जांच CBI को सौंपने की सिफारिश की, जो पहले एफआईआर नंबर 131 दिनांक 20 अक्टूबर 2025 के तहत पुलिस थाना मांसा देवी कॉम्प्लेक्स, जिला पंचकुला में दर्ज हुई थी. केंद्र सरकार की अधिसूचना (DoPT) के बाद CBI ने औपचारिक रूप से FIR दर्ज की है, जिसमें बीएनएस 2023 की धारा 103(1) और 61 के तहत आरोप लगाए गए हैं.

परिवार के 4 सदस्यों पर FIR

इस FIR में नामजद आरोपियों में पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, पंजाब की पूर्व PWD मंत्री रजिया सुल्ताना, मृतक अकील अख्तर की पत्नी और अकील अख्तर की बहन शामिल हैं. CBI की ओर से कहा गया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है. इस केस की जांच SIT कर रही थी. वहीं अब इस मामले की जांच CBI को सौंप दी गई है, जिसने परिवार के 4 सदस्यों पर FIR दर्ज की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.