Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

दिल्ली की कॉलेज छात्राओं की बल्ले-बल्ले! CM (नाम) देने जा रही हैं ये खास सुविधा, छात्राओं को मिली बड़ी सौगात

6

दिल्ली सरकार दृष्टिबाधित छात्राओं को लेकर छात्रावास शुरू करने जा रही है. ये हॉस्टल हर जिले में शुरू किए जाएंगे. इसको लेकर बीते दिन दिल्ली सरकार के मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने इसकी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने लापरवाही के कारण दिल्ली के हॉस्टल बंद कर दिए थे. हम इसे फिर से खोलने का काम करेंगे.

रविंदर इंद्राज सिंह ने कहा कि पिछली सरकार की लापरवाही के कारण दिल्ली भर में स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए कई छात्रावास बंद कर दिए गए थे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थानों में अनियमितताएं सामने आई हैं.

साल 2024 में मौजूदा सरकार ने इमारत की जर्जर हालत और फंड की कमी के कारण छात्रावासों को बंद कर दिया था. ईसापुर आवासीय विद्यालय अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और अनाथ छात्रों के लिए बनाया गया था, जहां उन्हें मुफ्त आवास, भोजन, वर्दी, स्टेशनरी और चिकित्सा सेवाएँ प्रदान की जाती थीं. स्कूल छात्रों के समग्र विकास के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण और खेल सुविधाएँ भी प्रदान करता है.

मंत्री ने क्या कहा?

निरीक्षण के दौरान मंत्री सिंह ने कहा कि सरकार का ध्यान समाज के वंचित वर्गों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित आवासीय वातावरण सुनिश्चित करने पर है. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बंद छात्रावासों को फिर से खोलने और नए छात्रावास बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है.

दिल्ली के सभी हॉस्टल दोबारा खोले जाएंगे

मंत्री ने आगे कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान तिमारपुर में दृष्टिबाधित कॉलेज छात्राओं के लिए एक छात्रावास का उद्घाटन किया गया. उन्होंने कहा कि सरकार दिलशाद गार्डन स्थित संस्कार आश्रम को फिर से खोलने और दिल्ली के प्रत्येक जिले में एक छात्रावास स्थापित करने की भी योजना बना रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.