Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Simdega Development News: मरीजों को खटिया पर ले जाने की मजबूरी, नेताओं के आश्वासन के बाद भी नहीं बनी... Jharkhand News: दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच रांची में पावर कट, जानें आपके इलाके में कब तक बंद रह... Jharkhand Politics: आदित्य साहू ने कांग्रेस-झामुमो पर साधा निशाना, कहा—अवैध लोगों के नाम हटने से परे... UP Politics News: CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बोले- निष्पक्षता खो चुका है चुनाव आयो... Delhi News: अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी के बाद अजिंक्य शिंदे संभालेंगे CJP मूवमेंट की कमान, जानिए कौन ... Jharkhand News Update: चांडिल में पुलिस को खुली चुनौती, अपराधियों ने घर में घुसकर लूटा सोना-चांदी Jharkhand News Update: नेमरा में दिवंगत रूपी सोरेन का श्राद्ध कर्म, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और सांसद... Jharkhand Politics: महिला मोर्चा का प्रदर्शन और पुलिस से झड़प, कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने Jharkhand Politics: मैथन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, अवैध कोयला खनन और डीजीपी की पोस्टिंग ... Navratri 2026 Special: मैहर में धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त, मांस-मछली की दुकानों...

रेलवे स्टेशन पर लूट! GST घटने के बाद भी भोपाल में ₹14 की पानी की बोतल ₹15 में बिक रही, 44 दिन से नहीं आया नया स्टॉक

23

भोपाल। क्या आप मानने को तैयार हैं कि जिन रेलवे स्टेशनों पर प्रतिदिन 7500 पानी की बोतलें बिक जाती हों, वहां पिछले डेढ़ महीने से पानी का नया स्टाक ही नहीं आया! भोपाल के रेलवे स्टेशनों पर ऐसा ही होता दिख रहा है। जीएसटी सुधार के बाद रेलवे ने बोतलबंद पानी की दरों में एक रुपये की कटौती की थी। अब बोतल 15 रुपये की जगह 14 रुपये लीटर बिकनी थी, लेकिन भोपाल और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर यह दर लागू नहीं हुआ। दुकानदार कहते हैं कि बोतल पर प्रिंट रेट 15 रुपया लिखकर आया है तो यही देना होगा।

रेलवे बोर्ड में उप निदेशक कैटरिंग रंगराजन अनंतरत्नम के हस्ताक्षर से 20 सितंबर को सभी महाप्रबंधकों और आईआरसीटीसी के प्रबंध संचालक आदि के लिए एक आदेश जारी किया। इसमें बताया गया कि जीएसटी सुधार के बाद जो स्थिति बनी है उसके तहत बोतलबंद पानी का अधिकतम खुदरा मूल्य एक लीटर वाली बोतल पर 15 रुपये से घटाकर 14 रुपये और आधा लीटर बोतल के लिए 10 रुपये से घटाकर नौ रुपये करना है। नई दरों को 22 सितंबर से लागू किया जाना था। पांच अक्टूबर की रात यानी 44 दिन बीत जाने के बाद भी यह आदेश भोपाल में लागू नहीं हो पाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.