Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा? Gut Health: आंतों की सफाई के लिए सुबह उठते ही करें ये 1 काम, पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: 'चोटी विवाद' पर डिप्टी सीएम को घेरा, बोले- पाप के भागी आप भी होंगे Basti Water Tank Scam: करोड़ों खर्च फिर भी टंकी 'मिस्टर इंडिया'? बस्ती में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल DM Bomb Threat: 'चैम्बर में लगाए 5 RDX, होगा धमाका', DM को मिली धमकी से हड़कंप Jabalpur News: फीस न भरने पर छात्रा को बोर्ड परीक्षा से रोका, स्कूल के बाहर जमकर हंगामा Crime News: सहेली ने दिया धोखा! लाखों ठगने के बाद गंदे काम में धकेला, ऐसे खुली पोल Vijay Mallya Return: कब होगी माल्या की वतन वापसी? वकील ने बॉम्बे HC में कहा- 'तारीख तय नहीं'

खरगोन में खूनी सड़क! ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, हादसे में दोनों ड्राइवरों ने मौके पर तोड़ा दम

4

खरगोन। जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर खरगोन-इंदौर मार्ग स्थित बालसमुद में पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को सुबह 6.30 बजे सड़क हादसा हो गया। इसमें मिनी ट्रक और सब्जियों से भरी पिकअप की भिड़ंत हो गई। इसमें वाहनों चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, मिनी ट्रक में सवार सात में से कुछ लोगों को गंभीर चोट आई हैं। जानकारी अनुसार मिनी ट्रक चालक दिनेश पुत्र चेतराम भालसे (42) निवासी जीरभार धरमपुरी के पोल्ट्री फार्म से खाद लेकर अपने गांव लौट रहा था।

वहीं पिकअप वाहन इंदौर की ओर सब्जियां लेकर जा रही थी। इस दौरान दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण सैफुद्दीन खान और सदर जावेद खान ने तत्काल जेसीबी बुलवाकर कड़ी मशक्कत से दोनों चालकों के शवों को बाहर निकाला, वही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को निजी वाहन से कसरावद अस्पताल भिजवाया गया।घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.