Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंचायत सचिव की बड़ी लापरवाही: गांव में मुस्लिम परिवार न होने पर भी अंजुम खान को जारी किया बर्थ सर्टिफिकेट, हुआ सस्पेंड

17

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में नौकरशाही की बड़ी चूक सामने आई है. महतौल गांव के पंचायत सचिव को बिना सबूत और जरूरी दस्तावेजों के जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया.

जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नमः शिवाय अरजरिया के आदेश में कहा गया है कि पंचायत सचिव प्रेमचंद रायकवार ने अंजुम खान को जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया, जबकि  महतौल गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं है. जांच में पाया गया कि रायकवार ने बिना किसी सबूत या जरूरी दस्तावेज़ों के यह प्रमाण पत्र जारी किया.

अरजरिया ने कहा कि प्रमाण पत्र जारी करने की तारीख 24 सितंबर को थी, जबकि अंजुम खान का जन्म 11 फरवरी, 2008 को हुआ था. नियम के अनुसार, एक वर्ष से अधिक पुराना जन्म प्रमाण पत्र किसी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना जारी नहीं किया जा सकता है.सीईओ ने कहा कि पंचायत सचिव प्रेमचंद रायकवार  का कृत्य मध्य प्रदेश पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के तहत कदाचार की श्रेणी में आता है. मध्य प्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1999 के नियम 4(1)(क) के तहत सचिव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है.” पंचायत सचिव एक सरकारी अधिकारी होता है जो ग्राम पंचायत (ग्राम परिषद) के प्रशासनिक कार्यों का प्रबंधन करता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.