Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘सनातन में महिलाएं देवी जैसी हैं’- धर्म बदलकर रुखसार से वंशिका बनी युवती, हिंदू युवक से रचाई शादी

14

मध्य प्रदेश को खण्डवा के महादेवगढ़ मंदिर में धार की रहने वाली रुखसार ने सनातन को स्वीकार करते हुए वैदिक पद्धति से एक हिन्दू युवक से विवाह  किया. उसने बाक़ायदा श्री रामचरितमानस को सर पर रखकर पढ़ने का लिया संकल्प भी लिया. रुखसार का निकाह उसके घरवालों ने इसी महीने तय किया था लेकिन उसकी सनातन के प्रति ऐसी आस्था जागी कि उसने इंस्टाग्राम से संपर्क में आये हिन्दू युवक से विवाह कर धर्म परिवर्तन कर लिया .

खण्डवा के महादेवगढ़ मंदिर में इसके पहले भी कई मुस्लिम सनातन धर्म अपना चुके हैं. इसी सप्ताह एक मोहम्मद नामक व्यक्ति ने सनातन में प्रवेश करते हुए अपना नया नाम महादेव रख लिया था. अब यहां धार की रहने वाली युवती रुखसार ने न केवल सनातन को अपनाया बल्कि हिन्दू युवक से विवाह करके अपने जीवन को नई दिशा भी दे दी है. उसका कहना था कि बचपन से ही उसे यह लगता था कि सनातन धर्म में महिलाओं को जितना सम्मान दिया जाता है उतना कहीं और नहीं , यहां उसे देवी की तरह दर्जा दिया गया है. उसे बचपन से ही माथे पर बिन्दी लगाना ,साड़ी पहनना अच्छा लगता था.

नवरात्रि में वह माताजी के दर्शन के लिए भी नियमित जाती थी. अभी जब उसके परिवार ने उसका निकाह कही तय कर दिया तो उसे लगा कि अभी उसने निर्णय नहीं लिया तो फिर कभी वो यह नहीं कर पायेगी. इसमें उसका साथ निभाया खण्डवा के इंस्टाग्राम मित्र विशाल राजपूत ने.

धर्म बदलकर रुखसार से वंशिका बनी युवती ने कहा-  मैंने अपने जीवन में सनातन में प्रवेश किया है , मैंने विशाल से शादी की है. मुझे यह धर्म अच्छा लगता था इसलिए इस धर्म में शादी की है. इस धर्म में लड़कियों को मान्यता देते है ,उन्हें देवी का रूप मानते है. विशाल से मेरी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी. मुझे इनका धर्म अच्छा लगा इसलिए महादेवगढ में आकर शादी की है.

उसने आगे कहा- मैंने अपनी मर्जी से अपना फैसला लिया है ,मैंने इनसे शादी की है और मुझे रहना इनके ही साथ है. मेरे को जबर्दस्ती किसी और से शादी नहीं करनी. मुझको अपने धर्म में तो रहना ही नहीं है , इसलिए ये धर्म अपनाया है. इस धर्म में बहुत कुछ अच्छा है. मैं आज से रामचरितमानस पढूंगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.