Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं...

Chandigarh में सर्दी के मौसम को लेकर आई नई Update, जानें पूरा हाल…

2

चंडीगढ़ः मंगलवार रात शहर में चली तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी के बाद अगले ही दिन की धूप भी फीकी लगने लगी है। तापमान गिरने और हवाएं चलने से दिन में भी लोग टी शर्ट की जगह सर्दियों के लिए हल्के गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकल रहे है। शाम ढलने के बाद तो अब अच्छी खासी ठंड हो गई है।

पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मंगलवार शाम उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी 8 बजे के बाद अचानक मौसम बदला। 10 बजे के मामूली बूंदाबांदी के बाद देर रात एक बजे से 2 बजे तक पूरे शहर में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी होती रही। शहर में मंगलवार रात 0.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

इसके बाद बुधवार सुबह साफ आसमान के साथ सूरज निकला लेकिन पूरे दिन धूप का असर फीका रहा। हालांकि दिन में तापमान 29.7 डिग्री दर्ज हुआ लेकिन हवाएं चलने के साथ धूप का असर कम हुआ। अब पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के अलावा सर्दियों में पश्चिमी की ओर से आने वाले मौसमी हवाएं तापमान 2 से 3 डिग्री गिरने से ठंड बढ़ सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.