Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

राहुल गांधी के आरोप पर हंगामा: हरियाणा में वोट चोरी के दावे पर EC ने दी सफाई, जानें चुनाव आयोग ने क्या कहा?

19

कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में वोटर वेरिफिकेशन मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने प्रेजेंटेशन देते हुए आरोप लगाया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 25 लाख वोटों की चोरी हुई. फोटो ब्लर करके इस चोरी को अंजाम दिया गया है. राहुल की तरफ से चुनाव आयोग पर कई और भी आरोप लगाए गए हैं. अब इस मामले पर चुनाव का बयान सामने आया है.

चुनाव आयोग ने कहा कि राहुल गांधी सभी आरोपों के संबंध में निर्धारित नियमों के अनुसार शपथ पत्र दें. चुनाव आयोग हर एक शिकायत पर कदम उठाएगा. लेकिन, आरोप लगाने वाले की ज़िम्मेदारी भी चुनाव नियम-1960 में तय की गई है, ताकि राजनीतिक दल या व्यक्ति आधारहीन आरोप लगाएं तो उनकी ज़िम्मेदारी तय की जा सके.

चुनाव आयोग ने कहा कि पहले भी राहुल गांधी से डिक्लेरेशन आयोग ने मांगा था और उनकी ओर से किसी भी आरोप की जांच कराने के लिए शपथ पत्र या शिकायत नहीं दी गई थी. आयोग बिना शिकायत और डिक्लेरेशन के यह मानकर चलता है कि आधारहीन आरोप लगाए जाने के पीछे अन्य वजह हो सकती हैं. ऐसे मामलों में आयोग स्वतः संज्ञान नहीं ले सकता, क्योंकि वह नियमों से बंधा है.

राहुल ने लगाए बीजेपी और चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

राहुल गांधी ने अपनी पीसी में हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी का एक वीडियो भी दिखाया है. राहुल ने कहा कि इलेक्शन के दो दिन बाद सीएम ने एक बाइट दी, जिसमें उन्होंने व्यवस्था का जिक्र किया था. उन्होंने सवाल किया कि अब ये व्यवस्था क्या है? इसके बाद जो रिजल्ट आया हरियाणा में कांग्रेस चुनाव हार गई. वहां पर 25 लाख वोटों की चोरी की गई. जबकि कांग्रेस की हार केवल 25 हजार वोटों से हुई थी.

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जो हरियाणा में हुआ, वही बिहार में होगा. बिहार में भी वोटर लिस्ट में धांधली हुई है. राहुल ने कहा कि एक महिला ने एक असेंबली में 100 बार वोट किया है, जो कि ब्राजील की मॉडल है. मैं चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर रहा हूं.

चुनाव आयोग ने हरियाणा चुनाव को लेकर तथ्य भी सामने रखे हैं.

  1. मसौदा मतदाता सूचियां प्रकाशित की गईं और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ 02.08.2024 को शेयर की गईं थी.
  2. एसएसआर के दौरान प्राप्त दावों और आपत्तियों की कुल संख्या: 4,16,408 थी.
  3. बीएलओ की कुल संख्या: 20,629
  4. अंतिम मतदाता सूचियां 27.8.2024 को प्रकाशित की गईं और सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा की गईं.
  5. जिलाधिकारियों के पास दायर ईआरओएस के विरुद्ध अपीलों की संख्या 0 थी.
  6. जिलाधिकारियों के आदेशों के विरुद्ध मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास दायर दूसरी अपीलों की संख्या 0 थी.
  7. नाम वापसी की अंतिम तिथि तक मतदाता सूचियां अंतिम रूप दे दी गईं और 16.9.2024 को चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के साथ साझा की गईं.
  8. मतदान केंद्रों की कुल संख्या: 20,632
  9. चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या: 1,031
  10. सभी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त मतदान एजेंटों की कुल संख्या: 86,790
  11. मतदान के अगले दिन जांच के दौरान उम्मीदवारों द्वारा दी गई आपत्तियों की संख्या: शून्य
  12. मतगणना के लिए सभी उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त मतगणना एजेंटों की संख्या: 10,180
  13. मतगणना के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्राप्त शिकायतें/आपत्तियां: 5
  14. परिणाम 8.10.2024 को घोषित किया गया था.
  15. चुनावों को चुनौती देने के लिए दायर चुनाव याचिकाओं की संख्या: 23

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.