Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

महाभारत काल से चली आ रही परंपरा: हापुड़ के तिगरी मेले में नम आंखों से अपनों के लिए किया गया दीपदान

25

Kartik Purnima 2025: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में महाभारत काल से दीपदान की प्रथा चली आ रही है. लाखों लोग अपने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए हापुड़ के गढ़ गंगा नदी में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान से एक दिन पूर्व दीपदान करने दूर-दूर से यहां पहुचते हैं. ये लोग अपने सगे संबंधी, जो स्वर्ग सिधार गए हैं, उनकी याद में गंगा किनारे दीपदान करते हैं.

इस परंपरा को निभाते समय गढ़ गंगा घाट ऐसा प्रतीत हो रहा था, जैसे आकाश से तारे धरती पर उतर आए हों. दीयों की रोशनी से गंगा घाट जगमगा उठा. अलग-अलग राज्यों से लाखों श्रद्धालु गढ़ गंगा में स्नान कर अपने दिवंगत परिजनों के नाम से दीपदान करने आए, जिन्होंने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए गढ़ गंगा में दीपदान किया.

जानें क्या है दीपदान की मान्यता

बता दें कि महाभारत के युद्ध में मारे गए हजारों सैनिक और असंख्य योद्धाओं की आत्मा की शांति के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों की मौजूदगी में सर्वप्रथम चतुर्दशी को दीपदान किया था, तब से यह परंपरा चली आ रही है. वर्तमान में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस गंगा के मेले को राजकीय दर्जा भी प्रदान कर दिया है.

दीपदान करते समय नम हुईं आंखें

बीते मंगलवार की शाम को हजारों की संख्या में श्रद्धालु दीपदान के लिए घाट पर पहुंच गए थे. सूर्यास्त होते ही दीपदान का सिलसिला शुरू हो गया और देर रात तक दीपदान जारी रहा. उसके बाद धार्मिक अनुष्ठान करते हुए पिंडदान किया गया. अपनों के बीच से बिछड़ गए लोगों की याद में दीपदान करते वक्त कुछ लोगों आंखें भर आईं.

गंगा घाटों पर किए गए थे विशेष इंतजाम

दीयों की रोशनी में गंगा घाट की छटा देखते ही बन रही थी. घाट पर ही पिंडदान की सामग्री मिल रही थी. ब्रजघाट पर दीपदान को श्रद्धालु उमड़ पड़े थे. इसको देखते हुए गंगा घाटों पर विशेष इंतजाम रहे. इन घाटों पर दीपदान की सामग्री लेकर ब्राह्मण मौजूद रहे. पूजा की सामग्री में पिंडदान, दीप, लौंग, बताशे, बांस की चटाई आदि सामग्री गंगा घाटों पर मौजूद थी. काफी श्रद्धालु अपने घरों से दीपक और घी आदि लेकर गंगा घाट पर पहुंचे थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.