Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

स्कॉर्पियो गैंगरेप केस: बहला-फुसलाकर ले गए सुनसान पुलिया, रेप कर स्टेशन पर छोड़ा; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

21

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से गैंगरेप की घटना सामने आई है. यह घटना शुक्रवार (31 अक्टूबर 2025) की शाम करीब 5 बजे हुई. तीन आरोपियों ने नाबालिग को स्कॉर्पियो में लिफ्ट देने के बहाने बैठाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वाहन चालक फरार है. घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई है.

बैतूल एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि नाबालिग अपनी सहेलियों के साथ पार्क में बैठी थी, तभी आरोपियों ने मोबाइल पर बात करने के बहाने उसे बहलाया और घर छोड़ने के लिए लिफ्ट दी. आरोपी उसे सुनसान जगह ले गए और दुष्कर्म किया. फरार चालक की तलाश की जा रही है.

14 साल की पीड़िता, आमला थाना क्षेत्र की निवासी है. वह स्कूल से छुट्टी के बाद अपनी सहेलियों के साथ नेहरू पार्क घूमने गई थी. इसी दौरान आरोपियों ने उसे बहलाया और यह कहकर कि वे उसे घर छोड़ देंगे, अपनी स्कॉर्पियो में बैठा लिया.

सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म

आरोपी स्कॉर्पियो को सुनसान जगह कमानी पुलिया के पास ले गए. वहां पर दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से नाबालिग से दुष्कर्म किया, जबकि वाहन चालक ने बालिका के साथ छेड़छाड़ की. पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी उसे रात लगभग 8:30 बजे आमला रेलवे स्टेशन के पास छोड़ गए.

रेलवे स्टेशन पर काटी रात…

डरी सहमी पीड़िता ने पूरी रात रेलवे स्टेशन पर गुजारी. अगले दिन 1 नवंबर 25 को जीआरपी आमला ने पीड़ित से बात की और घटना की सूचना थाना आमला को दी. विस्तृत पूछताछ के बाद मामला दर्ज किया गया है.

आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड

आमला पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फरार वाहन चालक की तलाश के लिए टीम गठित की गई है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी है. उनके खिलाफ पूर्व से ही मारपीट एवं गाली गलौच के प्रकरण पंजीबद्ध हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.