Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

मैच का टर्निंग पॉइंट: वो कौन था जिसने हरमनप्रीत कौर को दिया मास्टरस्ट्रोक? शेफाली वर्मा की गेंदबाज़ी से पलटा वर्ल्ड कप मैच

25

Women’s World Cup 2025: दिल टूटने से इतिहास तक भारतीय महिला क्रिकेट ने गौरव की ओर अपनी लंबी अधूरी यात्रा पूरी की. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया. महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया. खिताब जीतने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर काफी भावुक नजर आ रही थीं. मैच के बाद उन्होंने कहा शेफाली वर्मा को गेंदबाजी कराने को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

भारतीय कप्तान ने क्या कहा?

खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, “ये शुरुआत है. हम इस बाधा को तोड़ना चाहते थे. हमारी अगली योजना इसे एक आदत बनाना है. हम इसका इंतजार कर रहे थे, अब ये पल आ गया है. कई बड़े मौके आ रहे हैं और हम लगातार सुधार करना चाहते हैं. यह आखिरी नहीं, बस शुरुआत है”.

शेफाली वर्मा को गेंदबाजी देने के सवाल पर भारतीय कप्तान ने कहा कि “जब लॉरा और सुने स्कोर को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रही थी तो मैंने शेफाली को वहीं खड़े देखा. उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी. मुझे लगा कि मुझे अपनी अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए. मेरा दिल कह रहा था कि मुझे उन्हें कम से कम एक ओवर तो देना ही होगा और यही हमारे लिए निर्णायक मोड़ था. आखिर में साउथ अफ्रीकी टीम थोड़ा घबरा गईं और यहीं से हमें फायदा हुआ. सही समय पर दीप्ति आईं और उन्होंने विकेट लिए.

अमोल मजूमदार की तारीफ की

शेफाली वर्मा ने अपने पूरे इंटरनेशनल वनडे करियर में केवल 14 ओवर फेंके थे, लेकिन फाइनल में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की और दो अहम विकेट लिए. हरमनप्रीत ने कहा कि जब शेफाली टीम में आईं तो हमने उनसे कहा कि आपको मैच के दौरान 2-3 ओवर करेंगे होंगे, तब शेफाली ने कहा था, “अगर आप मुझे गेंदबाजी देंगी तो मैं पूरे 10 ओवर डालने की कोशिश करूंगी”. इसका श्रेय उन्हें जाता है, वो बहुत पॉजिटिव थीं और टीम के लिए हमेशा मौजूद रहीं. उन्हें सलाम.

टीम के कोच अमोल मजूमदार को लेकर भारतीय कप्तान ने कहा कि अमोल सर टीम के साथ थे और वो हमेशा हमें कुछ खास करने और इस बड़े मौके के लिए तैयारी करते रहने के लिए कहते रहते थे. हमें सपोर्ट स्टाफ और बीसीसीआई को श्रेय देना चाहिए. हमने अपनी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए और उन्होंने हम पर पूरा भरोसा किया. हम सबकी बदौलत ही आज यहां हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.