Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

तिरुपति मंदिर में हादसा: 15000 श्रद्धालुओं की भीड़, मिस मैनेजमेंट और टूटी ग्रिल बनी 9 मौतों की वजह!

26

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में बड़ा हादसा हुआ है. शनिवार सुबह मंदिर में मची भगदड़ में दस श्रद्धालुओं की मौत हो गई. आज एकादशी होने के कारण मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े थे. इससे मंदिर में देखते ही देखते ही भीड़ बढ़ती चली गई और फिर किसी कारण लोग भागने लगे. हादसे के कारणों को लेकर अब कई हैरान करने वाली सच्चाई सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि भगदड़ के दौरान मंदिर में क्षमता से कई गुना ज्यादा श्रद्धालु मौजूद थे. साथ ही उनके लिए वहां प्रॉपर व्यवस्था भी नहीं थी.

काशीबुग्गा में स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह भगदड़ मच गई. मंदिर में मची भगदड़ में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. कुछ अन्य घायल हो गए. एकादशी होने के कारण आज सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचने लगे थे. मंदिर देखते ही देखते कुछ ही घंटों में खचाखच भर गया. इस दौरान भीड़ ज्यादा होने के कारण रेलिंग टूट गई और श्रद्धालु नीचे गिर गए. बचने की कोशिश में श्रद्धालुओं के भागने के कारण भगदड़ मच गई.

मंदिर में पहुंची कई गुना भीड़

आपको बता दें कि वेंकटेश्वर मंदिर प्रशासन ने 3,000 श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था की थी, लेकिन एकादशी होने के कारण लगभग 15000 श्रद्धालु मंदिर में जमा हो गए. इस दौरान प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम रहा. मंदिर में पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक रही, जिसके कारण मची भगदड़ में दस श्रद्धालुओं की मौत हो गई. वहीं, कई अन्य श्रद्धालुओं भी घायल हो गए. आनन-फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया.

जानें किसने कराया था वेंकटेश्वर मंदिर का निर्माण

काशीबुग्गा में स्थित वेंकटेश्वर मंदिर 5 एकड़ में फैला हुआ है. स्थानीय लोग इसे छोटा तिरुपति भी कहते हैं. काशीबुग्गा के भक्त हरि मुकुंद पांडा ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था. उन्होंने इस मंदिर के निर्माण के लिए तिरुमाला मंदिर के मॉडल से प्रेरणा ली थी. हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुख जाताया है. पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवदेनाएं प्रकट की है.

सहायत राशि की हुई घोषणा

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष राहत से मृतक के परिजनों को 2-2 लाख और पीड़ितों को 50-50 हजार रूपए सहयता राशि देने की घोषणा की है. साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.