रायपुर : छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवा रायपुर आए.इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण से सम्मानित तीजनबाई का हालचाल फोन पर पूछा.
प्रधानमंत्री ने फोन पर जाना हाल : प्रधानमंत्री ने तीजन बाई की बहू वेणु देशमुख से करीब 1 मिनट 18 सेकंड तक बात की. बातचीत के दौरान उन्होंने तीजन बाई की सेहत के बारे में जानकारी ली और चिंता जताते हुए कहा कि उनके स्वास्थ्य के लिए हर संभव मदद मिलेगी.तीजनबाई की बहू वेणु देशमुख ने प्रधानमंत्री को बताया कि तीजन बाई की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं है. वो खाना नहीं खा पा रही हैं. इसलिए उन्हें सूप बनाकर पिलाया जाता है. प्रधानमंत्री की इस पहल से परिवार भावुक हो गया.
प्रधानमंत्री की आवाज सुनकर हो गई भावुक : मैंने उनसे 1 मिनट 18 सेकंड बात की.उनके सचिव का कॉल आया था उन्होंने कहा कि आपसे प्रधानमंत्री जी बात करना चाहते हैं.मैं उनकी आवाज को सुनकर अचंभित हो गई. मैंने उन्हें नमस्ते किया तो उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोल रहा हूं. फिर मम्मी का नाम लेकर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.