Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने किया ‘पीएम श्री हवाई पर्यटन सेवा’ का शुभारंभ, राज्य में बढ़ेगा टूरिज्म

2

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के मौके पर भोपाल में पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया है. इंट्रा स्टेट कनेक्टिविटी स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य मध्यप्रदेश है. सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के 70 वें स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

सीएम ने कहा कि यह 70 साल की यात्रा समर्पण, संकल्प और सतत् विकास का सुखद पल रहा. यह दिन हमें हमारे पूर्वजों की मेहनत, उनके जज्बे, जनभागीदारी से विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी एवं हम सभी की आस्था और निष्ठा की याद दिलाता है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि आइए, हम सब एकजुट होकर विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त मध्यप्रदेश के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं.

हेलीकॉप्टर सर्विस पर्यटकों के लिए

राज्य के स्थापना दिवस, यानी 1 नवंबर को पीएम श्री पर्यटन हेली सेवा के अंतर्गत एक हेलीकॉप्टर मध्य प्रदेश की राजधानी से उज्जैन के लिए रवाना होगा. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सरकारी आवास स्थित समता भवन में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा था कि इस महीने से पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए नियमित हेलीकॉप्टर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

कहां-कहां मिलेगी ये हेलीकॉप्टर सेवा?

इस सेवा की विशेषता यह है कि मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के माध्यम से पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को ठहरने और स्थानीय परिवहन की सुविधा मिलेगी. उन्होंने बताया कि यह हेलीकॉप्टर सेवा राज्य के तीन अलग-अलग क्षेत्रों के लिए शुरू की जाएगी. पहले क्षेत्र में भोपाल, उज्जैन, इंदौर, मांडव और ओंकारेश्वर शामिल हैं. दूसरे क्षेत्र में पचमढ़ी, छिंदवाड़ा के तामिया और खजुराहो शामिल हैं, जबकि तीसरे क्षेत्र में जबलपुर, कान्हा, पेंच और पन्ना राष्ट्रीय उद्यान शामिल हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.