Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ग्राहक बनकर आए 2 चोरों ने 3 लाख का सामान चुराया 2 टॉप्स व अंगूठी का पैकेट लेकर भागे

53

ग्वालियर। एक ज्वेलरी शाप पर दो युवक ग्राहक बनकर आए। इन लोगों ने सोने के गहने खरीदने के बहाने मां-बेटे को बातों में फंसाया। उसके बाद करीब पांच तोला वजनी सोने के गहने चोरी कर ले गए। यह घटना बिलौआ क्षेत्र की है। बिलौआ थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखे, जिसमें आरोपित नजर आए हैं। इस आधार पर पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

बिलौआ इलाके में रहने वाले भानु प्रताप शर्मा ज्वेलरी शाप के संचालक हैं। वह किसी काम से बाजार गए थे। उनकी दुकान पर पत्नी कौशल्या और 13 वर्षीय बेटा कृष्णा दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान उनकी दुकान पर दो युवक आए। यह लोग ग्राहक बनकर आए थे। एक युवक अंदर आया और दूसरा बाइक पर बैठा था।

3 लाख रुपए का माल ले गए चोर

युवक ने कुछ गहने खरीदने के लिए देखे। मां-बेटे का ध्यान भटकाया और गहने चोरी कर ले गए। उनकी दुकान से आरोपित टाप्स, अंगूठी का पैकेट चोरी कर ले गए। इन गहनों का वजन करीब पांच तोला है, जिसकी कीमत 3 लाख रुपये है। भानु प्रताप आए तब चोरी होने का पता लगा। वह थाने पहुंचे और एफआइआर दर्ज करवाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.