आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ की घटना सामने आई है, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. वहीं, कई अन्य घायल हो गए. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पातल में भर्ती कराया है. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताया है. मौके पर राहत बचाव का काम जारी है.
श्रीकाकुलम जिले के कासीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी के अवसर पर आज सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा होने लगी थी. मंदिर भक्तों से खचाखच भरा हुआ था. इस बीच अचानक वहां भगदड़ मच गई. कई लोग नीचे गिरकर दब गए, जो भी श्रद्धालु नीचे गिरे वह दोबारा उठ नहीं सके. भीड़ उनके ऊपर से भागते हुए गुजर गई. घटना के बाद पूरे मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.