Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

क्या है पजल पार्किंग, जो सेक्टर 63 में बनने जा रही? कम जगह में खड़े हो सकेंगे ज्यादा वाहन

31

अब नोएडा वालों को पार्किंग की समस्या से निजात मिलने वाली है. क्योंकि नोएडा में पजल पार्किंग व्यवस्था होने जा रही है. नोएडा सेक्टर 63 में शहर की पहली पजल पार्किंग बनाई जाएगी. इसके लिए परियोजना को मंजूरी भी दे दी गई है. ये पजल पार्किंग चार मंजिला होगी, जिसमें गाड़ियों को ऊपर-नीचे करने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा.

नोएडा सेक्टर 63 में शुरू होने जा रही पजल पार्किंग में 150 गाड़ियां एक साथ खड़ी की जा सकेंगी. ये एक इंडस्ट्रियल सेक्टर है, जहां कई कंपनियां हैं. लेकिन इनके लिए कोई पार्किंग व्यवस्था नहीं है. ऐसे में कंपनियों के सामने ही गाड़ियां खड़ी हुई नजर आती हैं और रोड घिरी हुई रहती है, फिर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है. ऐसे में पजल पार्किंग के बाद यहां लोगों को पार्किंग के लिए आसानी हो जाएगी. साथ ही जाम से भी राहत मिलेगी.

800 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में होगा निर्माण

नोएडा प्राधिकरण की ओर से बताया गया है कि ये पार्किंग G-BLOCK में पार्क के पास जो जगह खाली पड़ी है. वहीं पर ये बनाई जाएगी. पार्किंग के सामने और दोनों तरफ से होर्डिंग भी लगाने की जगह छोड़ी जाएगी. इसके साथ ही पार्किंग के दोनों तरफ फुटपाथ बनाया जाएगा. इस पार्किंग का निर्माण 800 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में होगा और इसके निर्माण के लिए 29 करोड़ की लागत आएगी.

पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप का प्रस्ताव

इस पजल पार्किंग के लिए पहले नोएडा प्राधिकरण की ट्रैफिक सेल ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) का प्रस्ताव तैयार किया था. लेकिन अब इस पीपीपी मॉडल की उपयोगिता परियोजना में नहीं मिली. इसलिए अब अधिकारियों का कहना है कि पार्किंग का निर्माण खुद ही कराया जाएगा. अब इस पार्किंग के निर्माण के लिए एजेंसी के चयन के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी.

क्या है पजल पार्किंग?

पजल पार्किंग में कम जगह में ज्यादा गाड़ियां खड़ी हो जाती हैं. जिससे पार्किंग में आसानी हो जाती है. यह पार्किंग व्यवस्था बहुत उपयोगी है, जहां पार्किंग की जगह कम होती है. इसमें गाड़ियों को एक के ऊपर एक पार्क किया जा सकता है. नोएडा के सेक्टर 63 के साथ-साथ सेक्टर 6 और 125 में भी पजल पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी. हालांकि अभी तक इन सेक्टरों में पार्किंग बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण फैसला नहीं ले पाया है. दिल्ली के कई इलाकों में पहले से पजल पार्किंग की व्यवस्था है. इनमें लाजपत नगर, चांदनी चौक जैसे इलाके शामिल हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.