Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश सतना में नाबालिग हत्या के आरोपी का जेल से छूटने पर भव्य स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट के छल... मध्य प्रदेश के राजघरानों और निजी लोगों के पास मौजूद वन्यजीव ट्रॉफियों की होगी जांच, 21 साल बाद होगा ... नोएडा में चोरों का अनोखा कारनामा! क्रेन से सफेद वैगनआर कार उठाकर ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वार... उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिरी इनोवा कार— 4 शव ब... बेंगलुरु के होटलों में महंगी हुई चाय, कॉफी, इडली और डोसा— दूध और चावल के दाम बढ़ने से होटल मालिकों न... Virat Kohli 38th Birthday Special Performance Analysis: जन्मदिन विशेष: जानिए 19 साल की उम्र से लेकर ... रणबीर कपूर की 'रामायण' पर क्या बोले टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी? फिल्म के गानों को लेकर जाहिर की ना...

जबलपुर में संघ का शीर्ष मंथन शुरू: RSS प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक, 407 पदाधिकारी जुटे

42

जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक गुरुवार को शुरू हो गई है। संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत समेत देश भर के 407 शीर्ष पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल हैं। बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार की आगामी रणनीति पर विस्तृत मंथन होगा।

श्रद्धांजलि के साथ हुआ सत्र का आरंभ

संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ उन सभी प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ, जिनका हाल ही में निधन हुआ है।

इस दौरान, दिवंगत लोगों के समाज सेवा में दिए गए योगदान को याद किया गया। इसमेंगुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय भाई रूपाणी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, हास्य अभिनेता गोवर्धन असरानी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.