Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

यात्रियों को मिली राहत: छठ के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, होल्डिंग एरिया और CCTV से निगरानी, लोग कर रहे तारीफ

302

महापर्व छठ पूजा पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए न केवल स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, बल्कि उनकी सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि यात्रियों की यात्रा सुगम, आरामदायक और सुरक्षित हो. त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए पटना रेलवे स्टेशन पर एक होल्डिंग एरिया का निर्माण किया गया है तथा यात्रियों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है. इसके साथ ही विभिन्न स्टेशनों पर छठ के गीत से गूंज रहे हैं. छठ पूजा के अवसर पर रेलवे की पहल का यात्री स्वागत कर रहे हैं.

छठ पूजा बिहार और पूर्वी भारत में लोक आस्था का सबसे पवित्र त्योहार माना जाता है. इस अवसर पर सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है. महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अपने परिवार, समाज और राष्ट्र की समृद्धि की कामना करती हैं. अब जब यात्री छठ मनाने के लिए अपने घरों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं, तो स्टेशन पर इन गीतों की मधुर झंकार उन्हें अपने गांव और घर की याद दिला रही हैं.

स्टेशनों पर गूंज रहे छठ के गीत

“यात्री कृपया ध्यान दें…” की औपचारिक घोषणाओं के बीच, “केलवा के पात पर उगलन सूरज देव…” और “छठी मैया के करब हम वरतिया…” जैसे पारंपरिक छठ गीतों की मधुर ध्वनियां बिहार, झारखंड के साथ-साथ कई प्रदेशों कई स्टेशनों पर सुनाई दे रही हैं. देश भर के कई प्रमुख स्टेशनों पर छठ गीतों के साथ उद्घोषणाएं भी की जा रही हैं.

रेलवे प्रशासन ने नियमित घोषणाओं के साथ छठ गीतों का प्रसारण का यात्रियों ने स्वागत किया है. यात्रियों का कहना है कि यह प्रयास न केवल एक धार्मिक माहौल बनाता है, बल्कि बिहार और झारखंड की संस्कृति के सम्मान का एक सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत करता है.

यात्रियों ने इस पहल का तहे दिल से स्वागत किया है. कुछ यात्री टिकट काउंटरों पर कतार में खड़े होकर छठ गीत गुनगुनाते देखे जा सकते हैं, जबकि अन्य प्लेटफार्म पर शुभ छठ पर्व की कामना करते हुए दिखाई दे रहे हैं. स्टेशन परिसर में अब पूजा की तैयारियों का दृश्य दिखाई दे रहा है, जिसमें भक्ति, उत्साह और लोक संगीत का संगम दिखाई दे रहा है.

स्टेशनों पर बनाए गए होल्डिंग एरिया

इसके साथ ही महापर्व छठ के पावन अवसर पर यात्रियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने दानापुर, दरभंगा, पटना, समस्तीपुर सहित कई रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न सुविधाओं से सुसज्जित होल्डिंग एरिया का निर्माण किया है.

वहां यात्रियों की सुविधा एवं आराम के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए है. यहां आवश्यक यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है. रेलवे कर्मचारी यात्रियों की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं. स्टेशनों पर प्राथमिक चिकित्सा और एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है.

रेलवे की पहल का यात्रियों ने सराहा

रेलवे की पहल पर यात्रियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान रेल यात्रा और भी सुविधाजनक और आरामदायक हो गई है. त्योहारों के दौरान, भारतीय रेलवे ने देश भर में यात्रियों के लिए उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की.

रेलवे का कहना है कि यात्री सुविधा भारतीय रेलवे की प्राथमिकता है और रेलवे की ओर से छठ महापर्व पर यात्रियों की हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.