Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ओडिशा में सियासी कत्ल! BJP नेता पीताबास पांडा मर्डर केस में पूर्व विधायक बिक्रम पांडा समेत $12$ गिरफ्तार, BJD ने मांगा जवाब

24

ओडिशा पुलिस ने आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और एडवोकेट पीताबास पांडा की हत्या के आरोप में बरहामपुर के पूर्व विधायक और बीजू जनता दल (बीजेडी) के गंजम जिलाध्यक्ष बिक्रम पांडा समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इस गिरफ्तारी का जहां बीजेडी ने विरोध किया और कहा कि असली अपराधियों को बचाया जा रहा तो बीजेपी का कहना है कि बीजेडी अपराधियों को संरक्षण दे रही है.

बरहामपुर के एसपी सरवण विवेक एम ने संवाददाताओं को बताया कि यह हत्या “राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता, निजी दुश्मनी और आर्थिक नुकसान” का नतीजा थी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में बरहामपुर के पूर्व मेयर सिबा शंकर दास (पिंटू), पार्षद मलय बिशोयी और पांडा के सहयोगी मदन दलेई शामिल हैं.

पीताबास के मर्डर के लिए 50 लाख में डील

सीनियर एडवोकेट और ओडिशा स्टेट बार काउंसिल के सदस्य पीताबास पांडा की पिछले दिनों 6 अक्टूबर को ब्रह्मनगर स्थित उनके आवास के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड पर एसपी ने कहा, “पीताबास पांडा को मारने के लिए 50 लाख रुपये में सौदा हुआ था, जिसमें से 10 लाख रुपये गोली चलाने वाले को दिए गए थे.”

उन्होंने आगे कहा कि बीजेडी से जुड़े नेता बिक्रम पांडा ने ही पिताबास पांडा की हत्या की साजिश रची थी. पुलिस अफसर का कहना है कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिया है. एसपी ने बताया कि पिछले दो हफ्तों के दौरान, जांचकर्ताओं ने 80 से अधिक लोगों से पूछताछ की और 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की क्लिप देखी.

पूर्व विधायक को फंसाया गयाः BJD नेता पांडा

एसपी ने आगे बताया कि पुलिस ने बिक्रम पांडा और अन्य को कड़ी सुरक्षा के बीच बरहामपुर कोर्ट में पेश किया. संभावित विरोध को देखते हुए, पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अदालत कैंपस के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया.

इस बीच, पत्रकारों से बात करते हुए, बीजेडी नेता और विपक्ष की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने बिक्रम पांडा को क्लीन चिट देते हुए दावा किया कि असली अपराधी को बचाने के लिए पुलिस ने बरहामपुर के पूर्व विधायक को झूठा फंसाया है.

दूसरी ओर, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राजस्व तथा आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने आरोप लगाया कि बीजेडी अपराधियों को संरक्षण दे रही है. उन्होंने कहा, “बीजेडी अपराधियों और अपराध का समर्थन करके ओडिशा के साथ अन्याय कर रही है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.