Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न... Maharashtra FDA New Rules: महाराष्ट्र एफडीए के कड़े निर्देश, बेबी फूड और फॉर्मूला मिल्क के पैकेट पर ... Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो...

रहस्यमय अंत! MBBS छात्रा और उसके पति के एक ही फंदे से लटके मिले शव, नवविवाहित दंपती की मौत से इलाके में सनसनी

38

बड़वानी : शहर के मंगलम होटल के पास पुराने एबी रोड पर स्थित बीएल हाइट्स में करीब चार साल से प्रताप पिता कुमारिया बर्डे अपनी पत्नी रिंकी के साथ रह रहा था। प्रताप, चाचरिया चौकी अंतर्गत ग्राम गुड़ा का निवासी था। वह स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय से बी.एड. की पढ़ाई कर रहा था और गोई स्थित डिलीवरी लिमिटेड कंपनी में कार्यरत था।

वहीं उसकी पत्नी रिंकी सस्ते वरला थाना अंतर्गत ग्राम उमर्टी की रहने वाली थी। रिंकी ने हाल ही में रीवा में एमबीबीएस में प्रवेश लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही सेंधवा शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही दोनों मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पति-पत्नी के बीच मनमुटाव के चलते यह कदम उठाने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सेंधवा सिविल अस्पताल भिजवाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.