Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

खेत में टेंट लगाकर दीपावली पर जुआ खेलते 236 जुआरी पकड़ाए

28

बेमेतरा: दीपावली पर बेमेतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. नवागढ़ मुंगेली मार्ग पर पुलिस ने बड़ी संख्या में जुआरियों को पकड़ा है. जिनके पास से लाखों रुपये जब्त किए गए हैं.

टेंट और बिजली लगाकर खेत में हो था जुआ: नवागढ़ में दिवाली पर्व पर जुआ के मामले हर साल सामने आते रहे हैं. जिस पर पुलिस कार्रवाई करती रहती है. इस वर्ष भी पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस की विशेष टीम ने बीती रात नवागढ़ के एक फार्म हाउस में टेंट और बिजली लगाकर खेले जा रहे जुआ पर कार्रवाई की है.

पुलिस ने मौके पर 22 फड़ में खेल रहे 236 जुआरियों को पकड़ा है. उनके पास से 1 लाख 94 हजार 988 रुपए कैश और 52 पत्ती ताश का ढेर जब्त किया है. वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. कई बाइक भी कब्जे में लिया गया है. कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 50 से ज्यादा जुआरी भागने में कामयाब हो गए.

एसडीओपी ने मीडिया को दी जानकारी: नवागढ़ में घटना स्थल पर सुबह मीडिया को जानकारी देते हुए बेमेतरा की प्रभारी SDOP कौशल्या साहू ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है. 22 फड़ से 236 जुआरियों को पकड़ा गया है. उनके पास से भारी मात्रा में कैश जब्त किया गया है. 51 हजार रु फड़ से और 1 लाख 43 हजार 548 रु कुल रकम 1 लाख 94 हजार 988 उनके पास से जब्त कर कार्रवाई की गई है. बाइक और मोबाइल भी जब्त किए गए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.