Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अंत्तर्राष्ट्रीय सीमा पर BSF की कार्रवाई, 2 और स्मगलर गिरफ्तार

18

फिरोजपुर: सीमा सुरक्षा बल द्वारा हेरोइन सहित पकड़े गए स्मगलर से पुलिस ने पूछताछ के बाद उसके दो ओर साथियों को पकड़ कर तीनों से कुल 3 किलो 716 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना सदर के इंस्पैक्टर गुरविन्द्र कुमार ने बताया कि बीओपी पछाड़िया चैकपोस्ट पर तैनात 99 बटालियन के कंपनी कमांडर अभिषेक आनंद ने सूचना दी थी कि गशत के दौरान उन्होंने गांव दरवेशके में खेतों से अरशदीप सिंह को 562 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा है।

इंस्पैक्टर ने बताया कि तुरंत वहां पहुंच कर उक्त अरशदीप सिंह को हिरासत में ले उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके साथ दो ओर लोग जसवंत सिंह और गगन सिंह गांव दरवेशके शामिल हैं और उनके पास भी हेरोइन मौजूद है। इंस्पैक्टर ने बताया कि अरशदीप सिंह से पूछताछ एवं उसकी निशानदेही के आधार पर उक्त दोनों को काबू कर तीनों से कूल 3 किलो 716 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है जिसकी कीमत करीब 18.58 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एकट का पर्चा दर्ज करने के बाद उनसे गहन पूछताछ शुरू कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.