Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दीपोत्सव की चकाचौंध के बाद का सच! लोग दीयों से तेल भर ले जा रहे, अखिलेश यादव ने ट्वीट किया- ‘विकास नहीं, सच तो ये दृश्य हैं

11

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या में 9 वां दीपोत्सव मनाया. इसमें भगवान राम के जीवन पर आधारित 21 प्रसंगों की झांकियां निकली, 3D लाइट शो और 2128 अर्चकों ने की महाआरत की, साथ ही करीब 26 लाख दियो को जलाया गया. इन सब चकाचौंध के बीच इस दीपोत्सव के बाद उत्तर प्रदेश का एक और चेहरा दिखाई दिया.

जिस उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान राम के लौटने पर पूरे शहरों को जगमगाया था, वहीं बाद में जो तस्वीरें सामने आई उनमें दिखाई दिया कि प्रदेश के गरीबों की जिंदगियों में कितना अंधेरा है. दीपोत्सव के खत्म होते ही लोगों ने दियों से तेल बोतलों में भरना शुरू कर दिया, और ये कुछ लोगों नहीं थे, बल्कि दियो से तेल इकट्ठा करने वाले सैकड़ों लोग थे. जिस पर अब राजनीति भी गर्म हो गई है.

अखिलेश यादव ने ऐसा ही एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “सच तो ये दृश्य हैं वो नज़ारा नहीं जिन्हें दिखाकर लोग चले गये. रोशनी के बाद का ये अंधेरा अच्छा नहीं.” इससे पहले भी अखिलेश यादव दियो पर योगी सरकार द्वारा किए जा रहे खर्चे पर सवाल उठा चुके हैं और इस पैसे को ऐसे काम में लगाने की बात कह चुके हैं, जिससे लोगों की जिंदगी में हमेशा उजाला रहे.

दिये बुझाना का अधर्म कर रही भाजपा सरकार- सुरेंद्र राजपूत

अयोध्या दीपोत्सव की एक और वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस के नेता सुरेंद्र राजपुत कहा, “जलते दिये बुझाना अधर्म है और ये अधर्म भाजपा सरकार कर रही है!” उनके द्वारा शेयर की गऊई वीडियो सफाई कर्मचारी दीपोत्सव के बाद जलते दियों का झाड़ू से सकेर रहे हैं.

सुरेंद्र राजपूत ने कहा,”सनातन धर्म में जलते हुए दिये बुझाना अशुभ माना जाता है धर्म विरुद्ध माना जाता है पाप माना जाता है. पर भाजपा है के मानती नहीं भाजपा सरकार अयोध्या में दिये जला कर विश्व रिकॉर्ड तो बनाती है पर उन्ही दियो को बुझा कर अशुभ कर देश को देशवासियों को आपदा में तो नहीं डाल रही है.”

अयोध्या में दीपोत्सव

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को बताया कि इस साल अयोध्या के दीपोत्सव में दो नए विश्व रिकॉर्ड बने. इस दौरान एक ही स्थान पर 26.17 लाख दीये जलाए गए और 2,128 लोगों ने एक साथ आरती की. सरकार ने बताया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारियों ने ड्रोन का इस्तेमाल करके दीयों की गिनती की पुष्टि की.

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने एक औपचारिक समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गिनीज सर्टिफिकेट प्रदान किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.