Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

दिवाली को लेकर अलर्ट मोड पर लुधियाना नगर निगम, अब 24 घंटे…

23

लुधियाना : नगर निगम द्वारा दिवाली के दौरान आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए जो तैयारियां की गई हैं, उसके तहत फायर ब्रिगेड के 120 मुलाजिम 24 घंटे डयूटी पर रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए कमिश्नर आदित्य ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर के अंदरूनी व बाहरी इलाकों में होने वाली आगजनी की घटनाओं के दौरान कम से कम जान-माल का नुकसान होना यकीनी बनाने के उददेश्य से रूपरेखा तैयार की गई है।

इसके तहत 30 आधुनिक फायर ब्रिगेड की गाडियों के साथ 56 मीटर ऊंची हाईड्रोलिक सीढी वाली गाडी व रेस्क्यू वैन भी हर समय अलर्ट मोड पर रहेगी, जिसके लिए स्टाफ को सेफटी किट के साथ लाइटिंग, कटर आदि व अतिरिक्त फोम लेकर दी गई है।

अस्थाई सब स्टेशन के साथ रिफिलिंग प्वाइंट पर लगाए गए हैं जेनरेटर

नगर निगम द्वारा आगजनी की घटना की सूचना मिलने के बाद तुंरत रिस्पांस के लिए माडल टाउन, समराला चौक, जालंधर बाईपास चौक व शेरपुर चौक के नजदीक 4 अस्थाई सब स्टेशन बनाने का फैसला किया गया है। इसके अलावा री-फिलिंग प्वाइंट मार्क करके बिजली बंद होने की सूरत में पानी की सप्लाई जारी रखने के लिए उन टयूबवैलों पर जेनरेटर लगाए गए हैं।

यह हैं नगर निगम के प्वाइंट

– लक्ष्मी सिनेमा के नजदीक सेंट्रल फायर स्टेशन
– सुंदर नगर
-फोकल प्वाइंट
-ताजपुर रोड
-हंबडा रोड
-गिल रोड
-राहों रोड

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.