Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

धमतरी नगर निगम ने काटे 43 बिजली मीटर के कनेक्शन, हर साल बेवजह हो रहा था लाखों का नुकसान

29

धमतरी: नगर निगम बिजली बिल से हो रहे राजस्व नुकसान को लेकर काफी चिंतित है. ऐसे में निगम क्षेत्र के कई ऐसे जगहों में बेवजह लगे बिजली मीटर को काटने की कार्रवाई की जा रही है. इन मीटर से हर साल लाखों रुपए का नुकसान होता था. अब सर्वे करवाकर कनेक्शन काटा जा रहा है. बताया गया कि शौचालय और कई भवनों में लगे मीटर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है जहां उनका उपयोग ही नहीं था.

43 मीटर अभी तक काटे गए: नगर निगम की आयुक्त प्रिया गोयल ने बताया कि बहुत से ऐसे मीटर लगे हुए थे जिसका एवरेज बिजली का बिल प्राप्त हो रहा था, लेकिन उसका इस्तेमाल नहीं हो रहा था. इसकी वजह से लाखों रुपए का नुकसान हर साल नगर निगम को हो रहा था. इसके बाद 43 बिजली मीटर काटे गए हैं.

हमने नगर निगम क्षेत्र में सर्वे करवाया. इसमें पाया गया कि कई मीटर शौचालय या कुछ ऐसे भवनों में लगे थे जहां उनका उपयोग नहीं हो रहा था. इसके बाद 43 बिजली मीटर को काट दिया गया है.– प्रिया गोयल, आयुक्त, नगर निगम

इस्तेमाल नहीं होने पर भी आता है एवरेज बिल: दरअसल धमतरी नगर निगम पर करोड़ों रुपए का बिजली बिल का बकाया पहले से है. साथ ही ऐसे बेवजह लटके मीटर भी शहर में थे जिनका बिल बिना इस्तेमाल के आ रहा था. दरअसल मीटर एक्टिव रहने से बिना इस्तेमाल भी एवरेज बिल आता है. इन बिल से हर साल लाखों रुपए नगर निगम को नुकसान हो रहे थे. नगर निगम ने समझदारी दिखाते हुए अब इस्तेमाल नहीं होने वाले 43 बिजली मीटर का कनेक्शन काट दिया है.

जानकारी के अनुसार नगर निगम में 10 करोड रुपए का बिजली बिल का बकाया है ऐसे में नगर निगम बिजली बिल को लेकर अब चिंतित है. राजस्व की हानि भी लगातार हो रही थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.