Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...

पंजाब से हिमाचल जाने वाले लोगों का सफर होगा आसान, पढ़ें पूरी खबर

31

श्री आनंदपुर साहिब : पंजाब से हिमाचल जाने वाले लोगों का सफर आसान होगा । दरअसल, पंजाब के शिक्षा, सूचना और जनसंपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा है कि पंजाब-हिमाचल सीमा के साथ लगते नीम-पहाड़ी क्षेत्र चंगर के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए पंजाब सरकार अब इस इलाके की तस्वीर बदलने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।

मंत्री बैंस ने बताया कि 80 करोड़ रुपये की लिफ्ट सिंचाई योजना का काम युद्ध स्तर पर जारी है। इसके साथ ही 8 करोड़ रुपये की लागत से नया जल ट्रीटमेंट और स्टोरेज प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है, जिसके जरिए चंगर वासियों को शुद्ध पीने का पानी मुहैया कराया जाएगा। अपने सोशल मीडिया संदेश में बैंस ने चंगर निवासियों को आश्वासन दिया कि उनके भरोसे को पूरी तरह कायम रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि तारापुर से समलाह तक 11 किलोमीटर लंबी और 18 फुट चौड़ी सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों तक आसान पहुंच बनेगी।

हरजोत बैंस ने बताया कि लंबे समय से किसानों को खेतों में पानी की कमी की समस्या झेलनी पड़ रही थी। इसे दूर करने के लिए पंजाब सरकार ने यह लिफ्ट इरिगेशन प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिससे अब हर खेत तक नहरी पानी पहुंच रहा है। उन्होंने आगे कहा कि “अब हम यही पानी ट्रीट करके लोगों को पीने योग्य बनाएंगे।” इसके लिए 8 करोड़ रुपये की लागत से नया वाटर ट्रीटमेंट और स्टोरेज सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जिससे पहाड़ी इलाके के हर घर तक साफ़ और सुरक्षित पानी पहुंचेगा।

बैंस ने बताया कि तारापुर-समलाह मार्ग का काम लगभग पूरा हो चुका है। वहीं मस्सेवाल-समलाह 11 किलोमीटर सड़क के लिए टेंडर हो चुका है और दीवाली व विश्वकर्मा दिवस के बाद काम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा कोटला-समलाह रोड को भी 18 फुट चौड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब से चंगर तक, कीरतपुर साहिब-बिलासपुर रोड और कोटला रूट से समलाह तक जाने वाली सभी सड़कों को एक समान चौड़ा और मज़बूत बनाया जा रहा है। हरजोत बैंस ने यह भी बताया कि चंगर के पहाड़पुर में “गुज्जर भवन” का निर्माण किया जाएगा, जो क्षेत्र की संस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। इसके लिए फंड जारी हो चुका है और जल्द ही नींव पत्थर रखा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.