Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Prashant Kishor Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांच... Surajpur Police Action: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक... Chhattisgarh Crime: कांकेर के आमाबेड़ा में सगे भाई की हत्या, 16 गवाहों के बयान पर दोषी को मिली उम्रक... Chhattisgarh Forest News: ढोढ़ीआरा जंगल में करंट लगने से नर हाथी की मौत, 11 शिकारियों के समूह का खुल... Bank Strike in Jashpur: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल; परेशानी से बचने के लिए रविवार को भी खुल... Raipur Ganesh Visarjan: महादेव घाट पर 3180 मूर्तियों का विसर्जन, भारी बारिश में भी दिखा बाप्पा के भक... Jharkhand Education News: हाउसहोल्ड सर्वे में लापरवाही, 2470 शिक्षकों और 56 अधिकारियों को शोकॉज नोटि... Jharkhand Rain Alert: रांची में मूसलाधार बारिश का कहर, खतरे के निशान के करीब पहुंचे डैम के जलस्तर Jamshedpur Bank Robbery: गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 डकैतों पर 2-2 लाख का इन... Ranchi Police Action: जमशेदपुर हादसे के बाद अलर्ट पर रांची पुलिस, NH और रिंग रोड पर रातभर चला चेकिंग...

महाकाल में दीपपर्व का आगाज! राष्ट्र की सुख-समृद्धि के लिए चांदी के सिक्के से हुई विशेष ‘महापूजा’, मंदिर में उत्सव का माहौल

23

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में आज शनिप्रदोष के शुभ संयोग में आई धनत्रयोदशी (धन तेरस) से पांच दिवसीय दीपपर्व का शुभारंभ हो गया है। राष्ट्र में सुख-समृद्धि के लिए भगवान महाकाल को चांदी का सिक्का अर्पित कर महापूजा की जाएगी। 20 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी और 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा होगी। दीपपर्व के लिए मंदिर में आकर्षक विद्युत व पुष्प सज्जा की जा रही है।

धनत्रयोदशी : महाकाल पर न्योछावर होंगे चांदी के सिक्के

धनत्रयोदशी पर पुरोहित समिति द्वारा भगवान महाकाल की महापूजा की जाएगी। राष्ट्र में सुख-समृद्धि के लिए भगवान को चांदी का सिक्का अर्पित कर पूजा-अर्चना की जाएगी। मान्यता है कि भगवान महाकाल की इस प्रकार पूजा अर्चना करने से राष्ट्र में धन धान्य व सुख-समृद्धि बनी रहती है। महाकाल की महापूजा के बाद मंदिर समिति द्वारा चिकित्सा इकाई में आरोग्यता के लिए भगवान धन्वंतरि का पूजन किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.